समद खान शेख मक्सी। रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है इसको लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है । मक्सी नगर में भी अल्लाह ताला की इबादत घरों को आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सजाया गया है। मक्सी का मस्जिद चौक ऐसा जगमगा रहा है कि मानो नजारा ही कुछ और हो आज शुक्रवार को रमजान के महीने का पहला रोजा है ऐसे में काफी उत्साह का माहौल मक्सी नगर में मुस्लिम समाज जनों के घरों में देखने को मिला।
आपको बता दे कि दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र महीना यानी रमजान (Ramadan 2023) शुरू हो गया। इस पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के पहले भोजन या पानी ग्रहण नहीं करते. रोजे (Roza) के दौरान वे सूर्योदय से पहले सहरी खाते हैं, फिर सूर्यास्त होने तक पानी का घूंट या थूक भी नहीं निगलते. सूर्यास्त के बाद रोजा इफ्तार (Iftar) किया जाता है।
उपवास के अलावा मुसलमानों को इस पूरे महीने अपने विचारों में शुद्धता रखना और अपनी बातों से किसी को नुकसान न पहुंचाना जरूरी होता है.
Ramzan Mubarak!
May this blessed month bring love, happiness and togetherness to all. pic.twitter.com/EN7bsIIIh8
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 23, 2023
रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समाज पूरी तरह से इबादत करता है।रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है।

रमजान का पर्व शुरू होने से ही इबादत का दौर भी शुरू हो गया है मुस्लिम समाज जनों के द्वारा पूरे महीने इबादत के साथ अल्लाह ताला से शेर और बरकत की दुआएं मांगी जाएगी मुल्क में शांति अमन चैन भाईचारा और उन्नति एवं हर व्यक्ति को रोजगार मिले देश विकास और समृद्धि की ओर बढ़े ऐसी दुआएं हर नमाज में और कुरान शरीफ की तिलावत के बाद मांगी जाएगी
