“मक्सी वाले किसी से कम नही” रक्तदान में मक्सी ने रचा इतिहास, कम पड़े संसाधन, टीम ने मक्सी वासियों के जज्बे को किया सलाम

मक्सी से समद रोशन खान की रिपोर्ट, “कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता जरा एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो” इस पंक्ति को मक्सी वासियो ने अध्यक्ष प्रांनि मोहन सिंह (कालू) पटेल और सीएमओ अशफाक खान के आव्हान पर चरितार्थ कर दिखाया है। बात कुछ इस प्रकार सामने आई कि जिले के कलेक्टर दिनेश जैन ने शहीद दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आवाहन जिलेवासियों से शहीदों के सम्मान में किया था, इसी क्रम में मक्सी वासियो ने भी कलेक्टर के आवाहन ओर शहिदों के सम्मान में रक्तदान की ठानी, मक्सी में दो स्थानों पर शिविर का आयोजन हुआ जहा बड़ी संख्या में नगर के जनप्रतिनिधि महिलाएं ,युवतिया रक्तदान करने पहुंचे, इस दौरान रक्त लेने आई धार की टीम के संसाधन कम पड़ गए ओर मक्सी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,ओर आशीर्वाद गार्डन में आयोजित केम्प में 240 यूनिट रक्तदान हुआ, ओर करीब 100 लोगो को बिना रक्तदान के लौटना पड़ा। मक्सी वासियो का जोश और जज्बा देख रक्त लेने आए टीम भी चोंक गई, उन्होंने कहा कि हमने सोचा था कि 100 या इससे कुछ ज्यादा यूनिट रक्त ही इकट्ठा होगा लेकिन हम आपके जज्बे को सलाम करते है।
आपको बता दे इससे पूर्व सशत्र सेना झंडा दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में भी कलेक्टर के आवाहन पर मक्सी में एक दिन में 3 लाख की राशि एकत्रित कर सौंपी गई थी।
मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह उर्फ कालू पटेल ने कहा कि देश सेवा के लिए मक्सी वासियों ने हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है हमारे द्वारा किए गए आव्हान पर जिस प्रकार से सभी लोगों ने सहयोग दिया पूरी नगर परिषद की टीम आभार व्यक्त करती है सीएमओ अशफाक खान ने कहा कि मक्सी नगर वासियों ने जब भी कोई आवश्यकता पड़ी एक स्वर में साथ खड़े होकर यह दिखाया है कि हम किसी से कम नहीं।। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता माखन सिंह पाटीदार डॉ रवि पांडे महेंद्र उर्फ खाटू पटेल अखिलेश मंडलोई राहुल जैन मनोज पटेल हरीश भावसार आदि मौजूद रहे रक्तदान शिविर में धार के डॉक्टर देवकरण सोलंकी और उनकी टीम मक्सी के डॉक्टर रवी कंठ या डॉक्टर गोपाल मकवाना रविंद्र कुशवाहा डॉक्टर गजराज सिंह ठाकुर डॉ रोहित सिंह कुशवाहा लैब टेक्नीशियन के खान एमपीडब्ल्यू सतीश संतोष भावसार आदि मौजूद रहे रक्तदान शिविर में मक्सी पुलिस ने टी आई गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में रक्तदान किया।महाविद्यालय से डॉ वागले प्रोफेसर मीनू गजाला खान की उपस्थिति में रक्तदान हुआ। तिलक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। मक्सी नगर की सामाजिक संस्था जैन श्री संघ लायंस क्लब भीम आर्मी आदि ने भी शिविर में अपना योगदान दिया। इस।दौरान SDM नरेंद्र नाथ पांडेय भी मक्सी पहुचे


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |