शाजापुर जिले में 3508 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित,देखें खास खबर

शाजापुर
—-
#शहीद_दिवस 23 मार्च के उपलक्ष्य में शाजापुर जिले में आज 21 मार्च 2023 को 22 स्थानों पर आयोजित हुये रक्तदान शिविरों में कुल 3508 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ है।।

जिले में सर्वाधिक कुल 503 यूनिट रक्त संग्रहण प्रेस क्लब द्वारा आयोजित जिला चिकित्सालय के शिविर में हुआ। इसके बाद दूसरे नम्बर पर शुजालपुर के जेएनएस महाविद्यालय शुजालपुर में 262 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

इसी तरह जिले में नगर परिषद अकोदिया मण्डी में 251 यूनिट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मक्सी में 240 यूनिट, गणेश मंदिर परिसर बेहरावल में 227 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोलायकलां में 211 यूनिट, शासकीय स्कूल जाबडिया घरवास में 189 यूनिट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अवंतिपुर बड़ोदिया में 172 यूनिट, जनपद पंचायत कालापीपल में 158 यूनिट, अंबेडकर भवन पुरानी नगरपालिका शाजापुर में 153 यूनिट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाना में 153 यूनिट, बीकेएसएन महाविद्यालय शाजापुर में 123 यूनिट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरछा में 116 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहन बड़ोदिया में 114 यूनिट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलावद मैना में 106 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनियाकला में 101 यूनिट, शासकीय महाविद्यालय नांदनी में 95 यूनिट, पंचायत भवन जेठड़ा में 93 यूनिट, शहीद भगतसिंह स्मारक के सामने नवीन बस स्टेंड दुपाड़ा में 82 यूनिट, पंचायत भवन कडवाला में 71 यूनिट, पंचायत भवन रायपुर में 48 यूनिट एवं माउमावि. नवीन भवन खरदोनकलां में 40 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

#खुशियों_की_दास्ताँ

रक्तदान शिविरों में अद्भुत नजारे देखने को मिले
—–
शहीद दिवस 23 मार्च के अवसर पर शहीद भगतसिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम हरी राजगुरू के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आज आयोजित हुए रक्तदान शिविरों में अद्भुत नजारे देखने को मिले। अनेक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्वयं एवं परिवार के साथ रक्तदान किया है।

शाजापुर के जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री दिनेश जैन तथा होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम ने जिला कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह के नेतृत्व में रक्तदान किया।

बीकेएसनएन महाविद्यालय में आयोजित हुए शिविर में डीएफओ श्री मयंक चांदीवाल ने भी रक्तदान किया। शुजालपुर के जेएनएस महाविद्यालय में आयोजित हुए रक्तदान शिविर में जनपद पंचायत शुजालपुर सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस ने परिवार सहित रक्तदान किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लोकेंद्र सिंह खेजड़िया ने तिलावद मैना में रक्तदान किया।

पोलायकलां स्वास्थ्य केन्द्र पर लोगों में रक्तदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। यहां के मुकीम भाई के परिवार के पांच सदस्यों ने एक साथ रक्तदान किया। दुपाड़ा में डॉ. जगदीश सोनी द्वारा पत्नी के साथ रक्तदान किया गया। इसी तरह अन्य केन्द्रों पर भी अद्भुत नजारे देखने को मिले हैं।


#blooddonation #camp #jansamparkshajapur #JansamparkMP #shajapur #successstory CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |