थाना महाकाल, क्राईम ब्रांच सायबर सैल टीम को मिली सफलता होटल कलश में श्रद्धालुओं के साथ हुई लूट का 48 घंटो के भीतर किया पर्दाफाश

🟠 *03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सोने चांदी का मश्रुका,घटना में प्रयुक्त वाहन एवं नगदी 18,0000 रू किए बरामद*।
🟠 *गिरफ्तारशुदा आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी दर्जनों में अपराध पंजीबद्ध*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा शहर में संपत्ति संबंधी अपराध जैसे चोरी, लूट, डकैती में त्वरित निकाल कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु समय समय पर निर्देशित किया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) *श्री विनोद कुमार मीणा* के मार्गदर्शन में कार्य. प्रभारी थाना महाकाल *श्री जयंत डामोर*,सायबर सैल प्रभारी *श्री प्रतीक यादव*,क्राईम ब्रांच प्रभारी *श्री संजय यादव* के नेतृत्व में टीम द्वारा होटल कलश में श्रद्धालुओं के साथ हुई लूट का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को मश्रुका सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

🟠 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 19-03-2023 को थाना महाकाल क्षेत्र अंतर्गत होटल कलश के मैनेजर से सूचना प्राप्त हुई कि होटल कलश में ठहरे श्रद्धालुओं के साथ अज्ञात आरोपीयों ने पिस्टल व चाकू अड़ाकर अलग अलग कमरों में ठहरे श्रद्धालुओं से उनके आभूषण एवं नगदी की लूट कारित कर आरोपी फरार हो गये। उक्त घटना पर से थाना महाकाल पर *अपराध क्रमांक 131/2023 धारा 392 भादवि* का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🟠 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए गए एवं श्रद्धालुओं के साथ हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई। टीम ने तकनिकी साक्ष्य एवम् मैदानी आसूचना के आधार पर आरोपी एवम् घटना में प्रयुक्त वाहन की पहचान की जाकर आज दिनांक 21-03-2023 को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की धर्मबडला तरफ एक अज्ञात कार खड़ी है, जो घटना में प्रयुक्त वाहन है। सूचना तस्दीक कर टीम को धर्मबडला के निकट यह वाहन दिखाई दिया। वाहन के पास जाने पर गाड़ी में बैठे तीनो लोग भागने लगे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा बामुश्किल पकड़ा गया।आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकु व पिस्टल (नकली) तथा सोने की एक चैन व अंगुठी, चांदी का ब्रैसलेट एवम् नगदी 18000 रू बरामद किये गये हैं।
तीनो आरोपीयों को माननीय न्यायालय पुलिस रिमाण्ड हेतु पेश किया जाकर शेष मश्रुका की जप्ती की जावेगी।

🟠 *आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड*
▪️ *प्रथम आरोपी* के विरुद्ध पूर्व में इंदौर जिले के थाना खजराना, एमजी रोड, छत्रीपुरा, आजाद नगर, राजेन्द्र नगर, एवम् भोपाल जिले के मंगलवारा थाना पर हत्या का प्रयास,चोरी,गृह अतिचार, गृह भेदन, लूट,मारपीट, गाली गलौज, आईटी एक्ट, विस्फोटक एक्ट,आर्म्स एक्ट,आबकारी एक्ट जैसी धाराओं में *कुल 31* अपराध पंजीबद्ध है।

▪️ *द्वितीय आरोपी* के विरुद्ध पूर्व में इंदौर जिले के थाना खजराना पर छेड़छाड़,चोरी,गृह अतिचार, गृह भेदन, लूट,मारपीट, गाली गलौज, पॉक्सो एक्ट,आर्म्स एक्ट,आबकारी एक्ट जैसी धाराओं में *कुल 27* अपराध पंजीबद्ध है।
व आरोपी के विरुद्ध 02 बार रासुका की कार्यवाही भी की जा चुकी है।

▪️ *तृतिय आरोपी* के विरुद्ध पूर्व में इंदौर जिले के थाना खजराना, राजेन्द्र नगर, कनाडिया पर हत्या का प्रयास, चोरी,गृह अतिचार, गृह भेदन,लूट,मारपीट, गाली गलौज, एनडीपीएस एक्ट, जुआ एक्ट जैसी धाराओं में *कुल 17* अपराध पंजीबद्ध है।

🟠 *जप्त माल मश्रुका*
एक चाकु व पिस्टल (नकली) तथा सोने जैसी एक चैन व अंगुठी, चांदी का ब्रेसलेट, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा kvi 100 कार एवम् नगदी 18000 रू बरामद किये गये है।
*कुल मश्रुका कीमती लगभग नौ लाख रु (9,00,000 रू) का आरोपियों से जप्त किया गया*।

🏆 *सराहनीय योगदान*
उप निरी. जयंत डामोर प्रभारी थाना महाकाल, उनि प्रवेश जाटव, उनि सी एल माले, उनि भूपेंद्र चौहान, सउनि संतोष राव, प्रआर मनीष यादव, प्रआर सुनील पाटीदार, सैनिक विशाल यादव, थाना महाकाल।
उप निरी. संजय यादव प्रभारी क्राईम, उप निरी. प्रतीक यादव प्रभारी सायबर, प्र.आर. कुलदीप भारद्वाज,प्र. आर. रूपेश बिडवान, प्र. और प्रेम सबरवाल, प्र. आर. कृपाशंकर, आर. कपिल राठौर, आर. अंकित सिंह चौहान, आर, बलराम सिंह गुर्जर, आर अनीस मंसूरी, आर जितेंद्र पाटीदार की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |