गोहील परिसर पर दिखी सामाजिक समरसता की झलक, सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित, देखें वीडियो

शाजापुर(शहज़ाद खान) शाजापुर जिला मुख्यालय पर गोहिल परिसर में सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली यहां पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह गोहिल के परिसर में अल्लाह ताला की बारगाह से उमराह कर लौट कर आए जायरीन जनाब काजी एहसानुल्लाह साहब, काजी मोहसिन उल्लाह साहब, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जिन्हें तीसरी बार ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है इरशाद खान और शाजापुर में अंजुमन कमेटी के माध्यम से सामाजिक काम करने वाले हाजी नईम कुरैशी का स्वागत और सम्मान एक समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सीताराम पवैया ने किया और आभार हाजी इब्राहिम सेठ के द्वारा माना गया कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए श्री गोहिल के द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । और आज के दौर में सामाजिक समरसता की मिसाल देते हुए आयोजित हुए इस कार्यक्रम की प्रसंशा की साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान और चिकित्सा क्षेत्र में उनके पुत्र डॉ प्रवीण सिंह गोहिल के योगदान की काफी सराहना करते हुए जिस प्रकार से कम खर्च में दीन दुखियों का इलाज किया जा रहा है उसकी प्रशंसा करते हुए अपनी बात रखी
👇कार्यक्रम का वीडियो देखें👇

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |