नगर निगम इंजीनियर की बाइक चोरी,CCTV के आधार पर बदमाश गिरफ्तार, वीडियो देखें


देवास। नगर निगम इंजीनियर की बाइक नगर निगम परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई थी। नगर निगम इंजीनियर ने कोतवाली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ इंजीनियर दिलराज पटेल पिता दूल्हे सिंह पटेल निवासी सुमराखेड़ी थाना भोरासा की बाइक 15 मार्च को नगर निगम परिसर से दिनदहाड़े चोर चोरी कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने पर दर्ज हुई थी। कोतवाली पुलिस ने नगर निगम परिसर और शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अयोध्या बस्ती में रहने वाला राहुल पिता करण बघेल को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना प्रभारी पवन यादव ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। आरोपी करण के पहले भी दो अपराध दर्ज है। न्यायालय से आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड लेकर पूछताछ करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |