देवास में खाद्य एवं औषधि विभाग ने मिलावट_से_मुक्ति_अभियान’’ के तहत की कार्यवाही ,विभिन्‍न फर्मो से दूध, घी एवं बटर के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे

देवास
——-
चलित खाद्य प्रयोगशाला से दूध, घी, पनीर, दूध उत्पाद के नमूने मोके पर जांच किये
——-
जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी
——
जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा ‘’मिलावट से मुक्ति अभियान’’ आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्‍ध कराने के लिए चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत फर्म शुभम देध डेयरी आवास नगर से दूध का नूमना, फर्म पंकज डेयरी मिल्क एण्ड मिल्क प्रोडक्ट्स नागूखेडी से मिल्क क्रीम एवं मिक्स मिल्क के नमूने, फर्म शिव एण्ड फुड मंडी रोड देवास से घी एवं बटर का नूमना तथा फर्म धनेश्वर दूध डेयरी बालगड से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गयें।
अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि चलित खाद्य प्रयोगशाला में आज दूध के 15, घी के 06, पनीर के 03, दूध उत्पाद के 07 नमूने मोके पर जांच किये गये। अवमानक पाये गये नमूनो के रेग्युलेटरी नमूने लिये गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्यवाही की जायेगी। जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |