थाना कोतवाली पुलिस ने किया क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा,चोरी गया लैपटॉप,कैमरा एवं सोने चांदी के जेवरात लगभग एक लाख रु के आरोपियों से बरामद

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा शहर में बढ रहे सम्पत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु एवम् आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु समय समय पर शहर/देहात के समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद*, तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली *श्री ओ.पी. मिश्रा* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली *श्री एन.बी. सिंह परिहार* के नेतृत्व में टीम द्वारा क्षेत्रागत हुई चोरी का खुलासा करने एवं आरोपियों को पकड़कर मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।

🔺 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 28.02.2023 को फरियादी ने रिपोर्ट किया की मैं मेरे ससुराल पक्ष में शादी का कार्यक्रम होने से दिनांक 20.02.2023 को रात के करीबन 11.00 बजे अपने परिवार के साथ महिदपुर गया था दिनांक 27.02.2023 को शाम के करीबन 07.00 बजे घर आया और ऊपर वाले फ्लोर पर गया तो अलमारी का अन्दर वाला लॉकर खुला हुआ मिला जिसमें रखा एक पुराना एचपी कम्पनी का लेपटॉप, एक निकान का कैमरा और चार टाईटन कम्पनी की घडी नही थी फिर अन्दर वाली अलमारी को खोल कर देखा तो उसका लॉकर टूटा हुआ था और लॉकर में रखा सामान सोने चांदी के जेवरात नही थे कोई अज्ञात बदमाश उक्त सामान चुरा कर ले गया है। जिस पर से थाना कोतवाली पर अज्ञात आरोपीगणो के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 36/23 धारा 457,380 भादवि* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

🔺 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए गए एवं टीम गठित कर टीम द्वारा प्रथक प्रथक से सी.सी.टी.वी फुटेज चैक किए गए,मुखबीर पाबंद किए गए एवं आसपास के रहवासियों से पूछताछ की गई अपराध में लगातार पतारसी कर उक्त प्रकरण में मुखबीर सूचना पर से दिनांक 16.03.23 को एक आरोपी व एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया जाकर प्रकरण में चोरी गया मश्रुका लैपटाप,कैमरा व सोने चाँदी के जेवरात जप्त किये गये।
उक्त आरोपी एवं एक बाल अपचारी को कल दिनांक 17.3.23 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

🔺 *जप्त माल मश्रुका*
लैपटाप,कैमरा व सोने चाँदी के जेवरात कीमती लगभग 1,00,000रू (एक लाख रु) का आरोपियों से बरामद किया गया।

🏆 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी कोतवाली एन.बी. सिंह परिहार, प्रआर.256 आत्माराम परमार थाना कोतवाली, प्रआर. 1078 सर्वेन्द्र सिंह,आर. 1355 विनोद कुमार की सरहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |