कलेक्टर ने ग्राम गाडराखेड़ी में पूर्ण कराई जा रही ई-केवायसी प्रक्रिया का अवलोकन किया

शाजापुर
—–
#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना_2023 से लाभांवित करने के लिए जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के ग्राम गाडराखेड़ी में महिलाओं के किये जा रहे समग्र ई-केवायसी कार्य का कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, नायब तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन, सरपंच श्री संतोष परमार भी उपस्थित थे।

उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि ई-केवायसी के लिए कोई नए प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता नहीं है। महिलाएं समग्र नंबर आधार कार्ड एवं समग्र से लिंक मोबाईल लेकर आए। इस आधार पर समग्र ई-केवायसी पूर्ण कराया जायेगा। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये दिया जायेगा। इस राशि का उपयोग महिलाएं अपने स्वयं के कार्यों के लिए कर सकती हैं। कलेक्टर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत राशि दी जा रही है। उन्होंने ग्राम के पढ़े-लिखे युवकों एवं युवतियों से भी कहा कि वे समग्र ई-केवायसी कराने में मदद करें। कलेक्टर ने सीएसी के सेवा प्रदाता द्वारा की जा रही ई-केवायसी प्रक्रिया का अवलोकन भी किया।

#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना_2023 #LadliBehnaYojanaMP #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |