Breking बेरछा पुलिस की बड़ी सफलता, एसपी करेंगे पुरस्कृत,24 घंटे में किया लूट का खुलासा,एडिशनल एसपी ने मीडिया से चर्चा की देखें वीडियो

शाजापुर/बेरछा,,
बेरछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। मात्र24 घंटे में पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया। एडिशनल एसपी टी एस बघेल ने बेरछा थाने पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डाबर के निर्देशन में अपराधों की पतारसी एवं रोकथाम के लिए जहा एक ओर जनजागृति अभियान चलाया जा रहे है,
👇एडिशनल एसपी श्री बघेल की वीडियो नीचे देखें👇
वही दुसरी ओर अपराधों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द ठोस कार्यवाही भी की जा रही है। इसी अनुक्रम में थाना बैरछा में लुट की गंभीर घटना घटित हुई थी उक्त घटना में आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड के लिए अति० पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल एवं एसडीओपी बेरछा भविष्य भास्कर को प्राप्त निर्देश ले अनुसार तथा थाना प्रभारी बेरछा इनिम टोप्पो के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना का 24 घंटे में खुलासा किया गया।

एडिशनल एसपी ने घटना का विवरण बताते हुए कहा कि – दिनांक 13. 03.23 को फरियादी बाबूलाल निवासी बडलिया सोन थाना बेरछा के साथ लूट की घटना अज्ञात बदमाशो द्वारा की गई। लूट में स्कूटी सुजुकी कमांक एमपी 42- एमपी 6133 एवं अन्य दस्तावेज आधार कार्ड पेन कार्ड चेक बूक बैंक की पासबूक आदि लूट कर ले गए, जिसकी रिपोर्ट फरियादी द्वारा थाना बेरछा में करने पर दिनांक 14.03.23 अपराध कमांक 45 / 23 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

विवेचना के दौरान अलग अलग टीमें गठित की गई तथा संदिग्ध बदमाशो की तलाश अलग अलग इलाको में एवं आस पास की गई, कई लोगो से पूछताछ की गई तथा फरियादी द्वारा भी बदमाशो का हुलिया बताया गया। विवेचना में सूत्रो पर आगे कार्यवाही करते हुए संदेह के आधार पर लाडसिंह पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी शेडू जिला देवास की तलाश की गई तथा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। लाडसिंह से पूछताछ की गई जिसने लूट की घटना करने का स्वीकार किया, साथ ही उक्त लूट की घटना में उनके अन्य साथी सुनिल उर्फ सोनू पिता होकम सिंह गुर्जर तथा सोनू पिता निर्भयसिंह गुर्जर निवासीगण शेडू के साथ घटना करना स्वीकार किया।


घटना में अपहृत स्कूटी को लाडसिंह अपने खेत पर रखना बताया, जिसमें विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी की निशानदेही से स्कूटी जप्त की गई है। शेष अन्य सामान दुसरे साथियों के पास होना बताया है, जिनकी तलाश की जा रही है।
इस प्रकार पुलिस ने घटना में तत्काल कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे में अज्ञात लूट के मामले में आरोपीयो की पतारसी कर आरोपी लाडसिंह को गिरफ्तार किया एवं अपहृत स्कूटी भी जप्त की गई है।
पुलिस द्वारा मामले में त्वरित एवं गंभिरता से प्रयास कर घटना का खुलासा कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उक्त उल्लेखनिय कार्य में थाना प्रभारी बेरछा उपनिरीक्षक इनिम टोप्पा, सउनि रामेश्वर पटेल सउनि केदार पटेल सउनि मनोहरसिंह प्रआर विशाल पटेल, प्रआर राजेश पटेल, प्रआर पदमसिंह, आर रोहित पटेल, आर. रोहित बिलावलिया, आर राहुल पटेल, सायबर सेल प्रभारी उनि अंकित मुकाती एवं उनकी टीम का योगदान रहा है। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरूस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

थाना प्रभारी इनिम टोप्पो द्वारा बेरछा थाने का प्रभार लेने के बाद से लगातार बेहतर कार्रवाई करते हुए सफलता अर्जित की जा रही है बेरछा क्षेत्र के नागरिकों ने भी पुलिस के इस बेहतर कार्य और कर्तव्य परायणता की प्रशंसा की
👇एडिशनल एसपी की वीडियो बाईट👇

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |