देवास पुलिस ने बैंक में डकैती की योजना का पर्दाफाश किया,आरोपियों ने कई वारदात काबुली

देवास,,

• • अन्तर्राज्यीय डकैत गिरोह के मुख्य सरगना सहित 06 सदस्य गिरफ्तार | फिन केयर स्माल फायनेंस देवास सहित अन्य शहरों में घटनाऐं स्वीकारी । • डकैती की तैयारी हेतु नकाब, हथियार, कटटे, बैग आदि जप्त ।

संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 12.03.2023 की मध्यरात्रि को पुलिस की सघन चैकिंग गश्त पार्टी टीम के द्वारा स्टेट बैक आफ इडिया में डकैती की योजना बनाते हुये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पता चला की रिलेक्स इन होटल जवाहर नगर चौराहा के पास खाली पड़े प्लाट पर 5-6 व्यक्तिओं के द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया एबी रोड देवास पर डकैती डालने की योजना बना रहे है। टीम के द्वारा पकडे गये नकाबपोश व्यक्तियों की तलाशी लेते वक्त इनके कब्जे से 01 देशी कटटा, 02 लोहे की राड,01 लोहे का मुडा हुआ सरिया, 01 लोहे की धारदार गुप्ती, 01 लोहे का बक्का,01 लोहे का चाकू एवं टीम के द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्टेट बैक आफ इडिया एबी रोड देवास में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पकडे गये सभी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर बताया गया कि हमारे द्वारा दिनांक 11.03.2023 की मध्यरात्रि को जवाहर नगर स्थित फिन केयर स्माल फायनेंस बैक का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया। उक्त सभी आरोपियों के विरूद्व थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 220/2023 धारा 399,402 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट एवं 216 / 2023 धारा 457,380, 511 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

जप्तशूदा सामग्री :- 01 देशी कटटा, 02 लोहे की राड,01 लोहे का मुडा हुआ सरिया,01 लोहे की धारदार गुप्ती,01 लोहे का बक्का,01 लोहे का चाकू जप्त ।

गिरफ्तार आरोपी के नाम :

1. गोविंद साउद पिता शंकर साउद निवासी ग्राम मिर्चिया जिला बरदिया नेपाल, हाल 11 रामनगर एक्सेटनशन,विंध्याचल स्कूल के पास देवास ।

2. इट्टू मण्डल पिता सिरेन मण्डल निवासी ग्राम जितनगर, जलवालगु पोस्ट पियरपुर जिला साहेबगंज, झारखण्ड,हाल 11 रामनगर एक्सेटनशन, विंध्याचल स्कूल के पास देवास ।

3. अमर उर्फ़ अनिल साउद पिता खड़क सिंह साउद, निवासी ग्राम शांतड़ा जिला अछाम नेपाल, हाल द जंक्शन नानवेज होटल जवाहर नगर देवास ।

4. अम्बर साउद पिता कमल साउद निवासी ग्राम मिर्चिया जिला बरदिया नेपाल, हाल द जंक्शन नानवेज होटल जवाहर नगर देवास ।

5. हबीब खान पिता आरिफ खान निवासी छोटी मस्जिद के पास रसलपुर थाना बावडिया । 6. पंकज प्रजापति पिता राजकुमार प्रजापति निवासी 16/6 नई आबादी देवास।

सराहनीय कार्य :- उपरोक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक हितेश पाटील, उनि पवन यादव, उनि अख्तर मोहम्मद पठान, उनि सचिन सोनगरा, उनि हर्ष चोधरी, सउनि राकेश तिवारी, सउनि संजय तंवर, प्रआर मनोज पटेल,रवि गरोडा,पवन पटेल,हेमंत डाबी, रविन्द्र यादव, आरक्षक अंशु कुमार, सूरज कुमार,अरूण चावडा,महिला आरक्षक नेहा ठाकुर की अहम भूमिका रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |