कलेक्टर ने समयावधि-पत्रों की समीक्षा बैठक की-उज्जैन

उज्जैन 14 मार्च। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सोमवार को बृहस्पति भवन के सभाकक्ष में समयावधि-पत्रों की समीक्षा बैठक की। सीएम हेल्पलाइन के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हितग्राहियों की संतुष्टि के साथ प्रकरणों का निराकरण अधिक से अधिक करें। शिकायतों का समय-समय पर रिव्यू करें। अगले पांच दिन हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण हैं। सभी अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान दें, ताकि जिले की रेंकिंग में सुधार हो।

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम को निर्देश दिये कि स्वच्छता से सम्बन्धित शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ ही किया जाये। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति विभिन्न विभागों में बार-बार आधारहीन शिकायतें दर्ज करवा रहा है तथा विभाग को ब्लेकमेल कर रहा है तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें उपलब्ध कराई जाये।

कलेक्टर ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में माफिया अभियान के अन्तर्गत माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही जारी रखें। वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। सभी एसडीएम अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नगर पालिका/नगर निगम अमले को निर्देश दे तथा अपने मार्गदर्शन में स्वच्छता का कार्य संचालित करवायें। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड योजना के तहत विशेष फोकस किया जाये।

कलेक्टर ने भू-आवासीय योजना के अन्तर्गत प्रकरणों की समीक्षा की। सीएम राइज स्कूल के अन्तर्गत जमीन आवंटन कहां करना है, इसके प्रकरण शीघ्र-अतिशीघ्र तैयार कर कलेक्टर कार्यालय भिजवाये जाने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिये कि सर्वे के दौरान जिन पात्र लोगों के नाम त्रुटिवश बीपीएल सूची से हट गये हैं, उन्हें पुन: जोड़ने की कार्यवाही की जाये।

समस्त एसडीएम खरीदी केन्द्र के सबसे निकट गोदाम को चिन्हित करें। ऐसे गोदाम जहां सभी सुविधाएं हों, उन्हें गोदाम खरीदी केन्द्र बनाया जायेगा।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, एडीएम श्री संतोष टैगोर, सीईओ जिला पंचायत सुश्री अंकिता धाकरे और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने विभिन्न क्षेत्र में जाकर नागरिकों को दीपोत्सव की बधाई दी     |     नेता पुत्रों ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान, प्रद्युमन सिंह तोमर और सुनील शर्मा के बेटे ने निकाली बाइक रैली     |     अमित शाह बोले- भाजपा ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बना दिया, कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी     |     Damoh Assembly Election Results 2023 : भाजपामयी हुई दमोह की चारों विधानसभा सीट, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने दर्ज की शानदार जीत, धराशायी हुआ रामबाई का हाथी..     |     बेमौसम बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, जलजमाव के कारण अलंदूर में थिल्लई गंगा नगर सबवे को किया गया बंद     |     इस देश में बुजुर्गों की देखभाल करना हुआ महंगा, घर में जगह नहीं, टूट रहे परिवार     |     मिजोरम में 40 सीटों पर मतदान जारी, ZPM शुरुआती रुझान में MNF से आगे     |     Indian Navy Day: आज मनाया जाएगा नौसेना दिवस, जानें इतिहास     |     अडानी ग्रुप शेयरों में जोरदार तेजी, मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए के पार     |     रामजन्म भूमि के कारसेवकों का होगा पिंड दान, एबीएचएम अध्यक्ष का बड़ा बयान     |     MP Assembly Election Results 2023 : एमपी में BJP का सबसे अनुभवी विधायक..! इनको हरा पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है, एक ही सीट से लगातार 9वीं बार जीता चुनाव..     |     प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर..! कई जिलों में दिखा कोहरे का असर, जानें आपके शहर का हाल..     |     Congress Meeting Today: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी दलों की बुलाई बैठक, कहा- आज निर्णय लेंगे कि क्या करना है…     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें