उज्जैन में में हुआ बड़ा कांड, जेल कर्मियों के जीपीएफ खातों से ढाई साल में निकाल लिए 15 करोड़,कलेक्टर ने कराई FIR, जेल का बाबू फरार

भोपाल मालवा अभीतक,,
मप्र के उज्जैन से एक बड़ा मामला सामने आया है जिससे सनसनी फैल गई है। आपको बता दे भैरवगढ़ सेंट्रल जेल ( उज्जैन) के कर्मचारियों के जीपीएफ खातों से 15 करोड़ रुपए से ज्यादा निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते करीब ढाई साल से धीरे-धीरे जेल कर्मियों के भविष्य निधि खाते से पैसे निकाले जाते रहे । इसके लिए जेल अधीक्षक के लॉगिन पासवर्ड का इस्तेमाल किया गया। इसका खुलासा होते ही कलेक्टर के निर्देश पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है । जेल ने भी विभागीय मुख्यालय जांच शुरू करवा दी है।
मामला इस प्रकार सामने आया कि उज्जैन कोषालय ने दो जेल प्रहरियों के भविष्य निधि खाते से 12 और 10 लाख रुपए के निकासी पर संदेह होने पर बैंक ऑफ इंडिया से डिटेल जानकारी ली। इसमें सामने आया कि जेल में एकाउंट का काम संभालने वाले बाबू रिपुदमन सिंह के निजी खाते में ट्रांजेक्शन हो रहा था। इसी तरह दो अन्य खाते भी थे। इस तरह तीनों खातों में
शुरूआती जांच में सामने आया है कि बीते ढाई साल से बिना जेल कर्मचारियों को भनक लगे, उनके जीपीएफ खाते से पैसा निकाला जाता रहा। इसमें कई खाते पूरी तरह खाली कर दिए गए, तो वहीं कई खातों में जितनी राशि जमा ही नही हुई थी, उससे भी ज्यादा राशि निकाल कर निजी खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इस घोटाले में चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया है कि वित्त विभाग के कड़े निर्देश के बाद भी जेल अधीक्षक के लॉगिन और पासवर्ड एक बाबू तक कैसे पहुंच गए।
इस मामले में पुरपुरुषोत्तम, कलेक्टर, उज्जैन ने कहा कि
जेल अधीक्षक की भूमिका की जांच के लिए लिखा पत्र भैरवगढ़ जेल अधीक्षक उषा राजे की भूमिका की जांच के लिए डीजी जेल को पत्र लिखा है, क्योंकि बिना लॉगिन पासवर्ड के गड़बड़ी नहीं हो सकती। यह बीते ढाई साल से चल रहा था। इसके सामने आने पर एफआईआर करवाईगईहै। अभी तो इसमें पैसा जिसके खाते में गया है, उसको ही आरोपी बनाया है। जांच के बाद और भी आरोपी बढ़ेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |