प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में तराना में आईटीआई भवन और अन्य निर्माण कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ

उज्जैन 10 मार्च। शुक्रवार को मध्य प्रदेश शासन के वित्त, योजना, सांख्यिकी, उत्पाद शुल्क तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में तराना में 1000.43 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छह ट्रेड आईटीआई भवन, 60 सीटर बालक छात्रावास, एक ‘एफ’ टाईप, दो ‘एच’ टाईप और तीन ‘आई’ टाईप शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों के आवासीय भवन के निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने की और बतौर विशिष्ट अतिथि श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला कार्यक्रम में शामिल हुए। आईटीआई प्राचार्य तराना के द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त भवनों का निर्माण लोक निर्माण विभाग और पीआईयू के द्वारा किया जायेगा।

मंत्री श्री देवड़ा ने इस अवसर पर कहा कि आज हम सबके लिये बड़े हर्ष का विषय है कि तराना में शीघ्र ही आईटीआई भवन का निर्माण होगा। उन्होंने निर्माण एजेन्सी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त निर्माण कार्य उत्तम गुणवत्ता के हों और निर्धारित समय-सीमा पर पूर्ण हों। मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति का काम सरकार का होता है। सरकार द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक हितग्राहियों के लिये योजनाएं बनाई गई हैं। निरन्तर विकास के कार्य हो रहे हैं। हर गरीब के सिर पर छत, घर में गैस कनेक्शन और शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। सरकार इस ओर निरन्तर कार्य कर रही है।

सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज तराना विकास खण्ड को एक बहुत बड़ी सौगात दी गई है, जो निश्चित रूप से तराना के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। तराना के कॉलेज में विज्ञान की फैकल्टी की व्यवस्था शीघ्र-अतिशीघ्र की जायेगी। शीघ्र ही जल जीवन मिशन के तहत शत-प्रतिशत लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जायेगा। उज्जैन में दोगुनी गति से विकास का कार्य हो रहा है। भविष्य में भी निरन्तर विकास के कार्य किये जायेंगे।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, एसडीएम तराना श्रीमती एकता जायसवाल, अन्य अधिकारीगण और स्थानीय जनता मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |