भारतीय स्टेट बैंक लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा लौटाए । कांग्रेस अडानी समूह को दिए लोन को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

देवास = मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक जैसे पीएसयू ने दबाव में आकर अडानी समूह को नियमों के विपरीत जाकर भारी निवेश किया जब हिडनबर्ग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि निवेशकों को 33060 करोड़ का नुकसान हुआ है ।साथ ही भारतीय स्टेट बैंक ने करीब 80,000 हज़ार करोड रुपए का कर्ज अडानी समूह को दिया अडानी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट के चलते ग्रुप को भारी नुकसान हुआ है जिसका खामियाजा भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से हजारों करोड़ों रूपये का नूकसान खातेदारों को उठाना पड़ सकता है । निवेशकों की करोड़ों की कमाई दिलाने को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के समीप पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह के नेतृत्व में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया ।

इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन मोदी जी देश बेचने में भी पीछे नहीं हटेंगे कांग्रेस ने हमेशा लोगों के हित में अपनी आवाज उठाई है केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार। अडानी अंबानी को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है जबकि देश का आम नागरिक महंगाई के साथ आर्थिक मार झेल रहा है। हम हर हाल में लोगों की गाढ़ी कमाई को डूबने नहीं देंगे और हर खातेदार को उसका रुपया दिला कर ही दम लेंगे ।
धरने को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जय सिंह ठाकुर भगवान सिंह चावड़ा अजीत भल्ला विक्रम मुकाती नंदकिशोर पोरवाल चंद्रपाल सिंह सोलंकी राधा किशन सोलंकी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया । धरने का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार ब्लाक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री रेखा वर्मा शौकत हुसैन लीला देवी अटारिया प्रवेश अग्रवाल रमेश व्यास अनुपम टोप्पो इम्तियाज शेख भल्लू प्रमोद सुमन एजाज शेख जितेन्द्र सिंह मोंटू कल्याण सिंह पवार संजय कहार जितेंद्र सिंह गौड़ दिग्विजय सिंह झाला मनोज हेतावत नरेंद्र यादव दिलीप परमार गेंदालाल मुकाती राजेश दांगी श्याम पटेल बाबूलाल मालवीय आत्माराम परिहार कमलेश गुप्ता मुरलीधर गुप्ता जगदीश चौहान प्रहलाद मिस्त्री डॉ रितेश शर्मा राजू दरबार संतोष मोदी उमेश कहार रूपेश कल्याणे महेंद्र धारु सलीम पठान इरफान कुरेशी साधना प्रजापति चिंटू धारू अंकित जैन शोएब शेख गजेंद्र सिंह पंकज धारू ओम राठौड़ संतोष सिंह बेस शाहिद खान सुनील शुक्ला जितेंद्र मालवीय जलील शैख़ मुकेश झारेवाला संजय रैकवार रोहन वाघमारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |