Video पत्रकारिता की आड़ में अवैध मादक पदार्थ स्मेक के साथ आरोपियों को पकड़ा,प्रेस कार्ड और माइक आईडी चोरी की बाइक जब्त

तराना,,
तराना थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि पत्रकारिता की आड़ में अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपियों को पकड़ा है इनसे बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और चोरी की मोटरसाइकिल रेस की माइक आईडी और आईडेंटि कार्ड बरामद की है भीम सिंह पटेल ने बताया कि

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला उज्जैन श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल व्दारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय एवं सेवन करने वाले आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा अवैध गतिविधियो की रोकधाम हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* व्दारा आदेशित किया गया ।
👇देखें क्या बोले TI कैसे निकला जुलूस👇

इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भुरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तराना श्री राजाराम आवास्या के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए निरी. भीमसिह पटेल को दिनांक 08.03.2023 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि तिलकेश्वर रोड़ नवीन बालक छात्रावास गेट के पास तराना पर एक मोटर सायकल पर दो लड़के जो चोरी छिपे अवैध मादक पदार्थ स्मैक पावडर बेचने के लिये खड़े है। सूचना पर तत्काल टीम बनाई जाकर मय बल एवं आवश्यक सामान लेकर रवाना होकर तिलकेश्वर रोड़ सीनियर बालक छात्रावास के पास पहुंचे तो मुखबिर के बताये अनुसार दो व्यक्ति दिखायी दिये।

जिसमें से एक व्यक्ति मोटर सायकल पर बैठा दिखा तथा दूसरा व्यक्ति उसके साथ पास खड़ा था, जो पुलिस को देखकर मेले की तरफ भागे, उन दोनो व्यक्तियो को हमराह फोर्स की मदद से एवं मेरे में घेरा बंदी कर बड़ी हिम्मत अमली से पकड़ा तथा सख्ती से पूछताछ कर उनका नाम पता पूछा जिन्होने उनके नाम पता 1. सन्नी उर्फ विशाल चौहान पिता बलवंत सिंह जाति राजपूत उम्र 38 साल निवासी 138 तोतला मार्ग तराना जिला उज्जैन व 2. सैफू उर्फ धर्मेन्द्र गेहलोत पिता दिलीप जाति दर्जी उम्र 30 साल निवासी 142/4 निगम कॉलोनी तराना जिला उज्जैन का होना बताया। समक्ष पंचान तलाश लेते आरोपी सन्नी उर्फ विशाल चौहान के कब्जे से कुल 06 ग्राम स्मैक पाउडर कीमती 60,000/-, नगदी रूपये 310 रूपये व एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की मोटर सायकल हीरो स्पेन्डर प्रो बिना नम्बर की तथा आरोपी सैफू उर्फ धर्मेन्द्र गेहलोत के कब्जे से कुल 06 ग्राम स्मैक पाउडर कीमती 60,000/-, नगदी रूपये 200/- रूपये मिले जो विधिवत जप्त किये गये। आरोपीगणो का कृत्य धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । अपराध में प्रयुक्त वाहन की जानकारी लेते उक्त वाहन चोरी का होना पाया गय, जिसकी जानकारी ली जाकर अग्रीम कार्यवाही की जायेगी। दोनो आरोपीगण आदतन अपराधी है इनके विरुद्ध अपहरण, छेड़छाड़, हत्या का प्रयास, जुआ-सट्टा एवं मारपीट जैसे गंभीर धाराओं के अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी धर्मेन्द्र के विरुद्ध 05 अपराध एवं आरोपी विशाल उर्फ सन्नी के विरुद्ध 08 अपराध पंजीबद्ध है। दोनो से पूछताछ की जायेगी। प्रकरण का अनुंसधान जारी है।

इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिह पटेल, उनि बाबूलाल चौधरी प्रआर. राहुल कुशवाह, प्रआर महेश आर. राम सोनी, आर. रविन्द्र मुकाती, आर. प्रकाश मेहता, अमरदीप भदौरिया, म. आर. निधी का सराहनीय योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |