कुए ने उगली 30 किलो चांदी,गुजरात से 1400 किलो चांदी की लूट मामला

मप्र डेस्क) बड़ी सनसनी खेज वारदात के तार देवास जिले से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे है। दरसल गुजरात क्राइम ब्रांच ने देवास के टोंककल क्षेत्र में एक कुएं से 30 किलो चांदी जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह कुआं किसी भाजपा नेता का है। हांलाकि क्राइम ब्रांच का असल टारगेट देवास जिले के कंजर डेरे है।
आपको बता दे कि गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में 1400 किलो चांदी चोरी होने की सनसनीखेज वारदात के बाद वहां की क्राइम ब्रांच सर्चिंग अभियान के तहत देवास जिले में डेरा डाले हुए है और पिछले 15 दिनों से जिले में कंजर क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। इसके पहले पीपलरावां थाना क्षेत्र से 70 किलो चांदी जब्त की गई थी। शाजापुर देवास के बीच भी कई क्षेत्रों में दबिश दी गई है


टोंककलां और पीपलरावां दोनों थाना क्षेत्र में यह चांदी कंजर डेरे से ही बरामद की गई है। पीपलरावां क्षेत्र से गुजरात पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है। कि यहां एक दंपत्ति को 10 प्रतिशत का हिस्सा देकर लूट का माल छुपाने के लिए तैयार किया गया था। कुल मिलाकर अभी • तक गुजरात पुलिस 1400 किलो चांदी में से 100 किलो के करीब चांदी बरामद कर चुकी है। बीती रात पुलिस ने जिस कुएं से 30 किलो चांदी बरामद की वह भाजपा नेता का कुआं है। ‘
इस बड़े मामले में टोंक कलां चौकी प्रभारी शुभम परिहार ने बताया कि हमें सूचना चली थी कि एक चांदी से भरा ट्रक गुजरात से चोरी हो गया था जिसमें कंजर गिरोह की संलिप्ता पाई गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वह जंगल में एक कुएं के पास चांदी पड़ी हुई है। सूचना के बाद गुजरात पुलिस ने यहां से बल मांगा और मदद के तौर पर हम उनके साथ गए। जंगल में एक कुएं से चांदी की एक बोरी जब्त की है जिसमें करीब 30 किलो चांदी मिली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |