उज्जैन पुलिस की वारंटियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी,108 वारंट(41 स्थाई, 67 गिरफ़्तारी) तामील कराए एवम 200 हिस्ट्रीशीटर/गुंडे/बदमाशो को किया गया चैक

उज्जैन,

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक रूप से संपन्न करवाए जाने हेतु, अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में कांबिंग गश्त कर बृहद स्तर पर गुंडे/ बदमाशो/ फरारी /ईनामी/गिरफ्तारी/स्थाई वारंटीयो/जिला बदर उल्लघंन करने वाले आरोपियों को धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) *श्री आकाश भूरिया* के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारीगण,थाना प्रभारीगण द्वारा ग्रामीण थाना क्षेत्रो के समस्त थाना प्रभारीगण कॉम्बिंग गश्त की जाकर थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाशो फरार वारंटीयो, स्थाई वारंटीयो व जिला बदर आरोपियों के ठिकानों पर चैकिंग की गयी।
गश्त के दौरान भारी संख्या में स्थाई व गिरफ्तारी व ईनामी बदमाशो और गंभीर अपराधो में फरारी ईनामी व जिला बदर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया । इस प्रकार कॉम्बिंग गश्त में *41 स्थाई वारंट एवं 67 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 108 वारंट* की तामिली की गई ।
पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अपराधियों को चैक किया गया, जिसमे *02 आरोपी (थाना नागदा,घटिया में) जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए गए जिन्हें गिरफ्तार कर रा.सु.का अधिनियम के तहत कार्रवाई* की जा रही है।साथ ही *200 हिस्ट्रीशीटर/गुंडे/बदमाशो को चैक* किया गया।
*कांबिंग गश्त के दौरान थाना बड़नगर क्षेत्र में एक आरोपी को 40 पेटी देसी शराब की तस्करी करते पकड़ा गया जिसके विरुद्ध 34(2) आबकारी अधिनियम* के तहत कार्यवाही की गई व रात्रि गश्त व प्रभात गश्त अधिकारियों द्वारा दीगर जिलों से लगी सीमा पर वाहन चैकिंग कराई गई।
कॉम्बिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य त्यौहारों में शांति बनाए रखना अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ अपराधीयो एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ कर आम जन को सुरक्षित महसूस करवाना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |