शाजापुर
—-
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक न्याय, महिला बाल विकास, राजस्व, उद्यम, ई-Governance आदि विभाग के अधिकारियों ने जनसेवा मित्रों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। महिला बाल विकास से जिला परियोजना अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने जनसेवा मित्रों को 5 मार्च से प्रारंभ होने जा रही शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना-2023 की जानकारी दी व आवेदन प्रक्रिया के बारे में जनसेवा मित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण में सीएम फेलो श्री भारतेंदु अहिरवार एवं पीरामल फाउंडेशन से गाँधी फेलो श्री शुभम अरसौद ने जनसेवा मित्रों को तकनीकी क्षेत्र से संबंधित जानकारियां प्रदान की।


#JansamparkMP #jansamparkshajapur