वर्षाकाल के पूर्व पुल-पुलियाओं का निर्माण पूरा करें- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर
——
निर्माण अवधि बीत जाने वाले ऐसे समस्त पुल पुलिया का निर्माण वर्षा काल के पूर्व पूर्ण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान दिए। इस अवसर पर महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण श्री गजेंद्र लारियां, सहायक प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र साहू एवं श्री रामबली चौधरी सहित उपयंत्री एवं कांट्रैक्टर्स उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यो की ठेकेदार वार समीक्षा की। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि पुल, पुलिया या सड़क का निर्माण केवल व्यवसाय नहीं है, बल्कि यह लोगों के हित से जुड़ा हुआ होता है। अतः सभी ठेकेदार की सामाजिक जिम्मेदारी है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा करें और जनता को कष्ट नहीं होने दे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने विशेष रुप से मोहन बड़ोदिया से नलखेड़ा आगर सारंगपुर मार्ग निपानिया डैम पर बन रहे पुल के निर्माण की समीक्षा में सम्बन्धित कांट्रेक्टर को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण वर्षा काल शुरू के पूर्व पूर्ण कराए, अन्यथा पुल नहीं होने के कारण यदि कोई भी दुर्घटना होती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध क्रिमिनल केस दर्ज कराया जाएगा। इसी तरह के निर्देश कलेक्टर ने अन्य ठेकेदारों को भी दिए जिनके निर्माण कार्यों की अवधि बीत चुकी है। कलेक्टर ने कहा कि कॉन्ट्रैक्टर्स ने स्वेच्छा से ठेका लिया है, तो कार्य पूर्ण करने कि जिम्मेदारी भी ले। कलेक्टर ने सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी से कहा कि प्रति सप्ताह निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत कराए।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |