उपडी में स्वर्गीय पटेल चेन सिंह गुर्जर की स्मृति में अमृतवाणी सत्संग,विश्व शांति के लिए हुआ अनुष्ठान,आरती हुई

देवास,(ब्यूरो)
माया मरी ना मन मरा मर मर गया शरीर,,,, श्रीनागर भाई जी। माया मनुष्य को ऐसा घेर लेती है कि राम की सुध नहीं रहती ।श्री कृष्ण भगवान कहते हैं कि मम माया दुरत्यया। हे !अर्जुन जो मेरा आश्रय ग्रहण कर लेते हैं वह मेरी माया से तर जाते हैं ,नहीं तो माया मरी न मन मरा मर मर गया शरीर। आशा तृष्णा ना मरी कह गए दास कबीर। यह विचार दिनांक 2 मार्च 2023 को ग्राम उपडी में स्वर्गीय श्री चैन सिंह जी पटेल (सरपंच साहब) की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित एकदिवसीय अमृतवाणी सत्संग में देवास राम शरणम से पधारे श्री इंद्र सिंह नागर भाई जी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना करो कि हे !भगवान, हे! नाथ संसार के यह विषय भोग विष के लड्डू है, हम अनजान हैं, अज्ञानी हैं ।जैसे बच्चा नहीं जानता कि यह विष है या अमृत है ।
👇सत्संग कि वीडियो यहां देखे👇

कलयुग में नाम सिमरन ही आत्म कल्याण का सरल मार्ग है। कलयुग नाम निष्ठा से डरता है। परमेश्वर के नाम को भूल कर ही हम भटकते हैं इसलिए किसी समर्थ गुरु से नाम लेकर पूरी श्रद्धा और विश्वास से सिमरन करना चाहिए ।राम नाम तारक मंत्र है।उल्टा नाम जपत जग जाना ,वाल्मिक भए ब्रह्म समाना। कार्यक्रम में विशेष रूप से अमृतवाणी का पाठ हुआ, अमृतवाणी परमात्मा का परम प्रसाद है इसका नित्य पाठ करना चाहिए ।आज सत्संग के दौरान आपके मार्मिक प्रवचनो से श्रोता और वक्ता दोनों ही बहुत भावुक हुए और आपके द्वारा मां और बेटी के भजनों ने सबके हृदयो को झकझोर दिया और हमने प्रत्यक्ष देखा कि हर श्रोता भावविभोर था और सबकी आंखें गीली और नम थी। यह सब आपका पुण्य है आपकी साधना का प्रताप है। आपने श्री चैन सिंह जी को याद करते हुए कहा कि वह भी उन्हीं की तरह बिल्कुल सत्य का साथ देने वाले और जो भी बोलते थे मुंह पर बोलते थे ।उनकी पावन स्मृति को याद किया।आरती पश्चात राम शरणम् के प्रादेशिक मीडिया प्रभारी श्री डॉक्टर सुरेश गुर्जर ने आभार व्यक्त किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |