दिव्यांग देवनारायण को यहां-वहां आने जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पडे़गा

शाजापुर
—-
विगत दिनों दिव्यांग देवनारायण ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर ट्रायसिकल प्रदान करने का अनुरोध किया। कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा आवेदन पर कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को देवनारायण के लिए ट्रायसिकल प्रदान करने के निर्देश दिये। इस पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांग देवनारायण के लिए ट्रायसिकल मंगाई गई जिसे कलेक्टर श्री जैन द्वारा दिव्यांग देवनारायण को भेंट की।

उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले की जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के ग्राम नया अकोदिया के रहने वाले दिव्यांग श्री देवनारायण पिता बापूलाल ने बताया कि उसे यहां-वहां आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिये उसने ट्रायसिकल की मांग की थी। ट्रायसिकल पाकर उसने कलेक्टर को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उसे ट्रायसिकल मिल जाने से यहां-वहां आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपंसचालक सामाजिक न्याय श्री अजीत श्रीवास्तव, सामाजिक न्याय विभाग से श्री नरेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे।

#successstory #JansamparkMP #jansamparkshajapur
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |