माध्यमिक विद्यालय अभयपुर में कक्षा 8th के छात्र, छात्राओं का बिदाई कार्यक्रम, एवम परीक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

शाजापुर
====================
शासकीय माध्यमिक विद्यालय अभयपुर में आज कक्षा 8th के छात्र छात्राओं का बिदाई कार्यक्रम एवम परीक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त प्रधान अध्यापक श्री मनोहर राय थे एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अभयपुर के युवा सरपंच श्री जितेंद्र पाटीदार जी थे।
विशेष अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच श्री सतीश पाटीदार ,किशोर सिंह पाटीदार बाबूजी एवम गायत्री अकादमी हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री चंद्र प्रकाश पाटीदार व अजाक्स संगठन के जिला अध्यक्ष श्री प्रभुलाल सूर्यवंशी
उप सरपंच श्री पवन पाटीदार श्री अरुण वर्मा व पंच श्री वीरेंद्र पाटीदार थे व श्री बी एल गोयल थे।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सुरुवात की गई ।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री प्रभुलाल सूर्यवंशी ने संस्था के सभी बच्चो को अपनी और से पुष्टि पत्र और पेन्सिल, रबर,शोपनेर, स्केल अतिथियों द्वारा सभी बच्चो को वितरित कराए।
मुख्य अतिथि श्री राय ने अपने उदबोधन में बच्चो को अपनी उचच शिक्षा जारी रखने एवम बेहतर भविष्य बनाने के महत्वपूर्ण बिंदु बताए और उनको जीवन मे ढाले, कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व सरपंच श्री पाटीदार ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य और कड़ी मेहनत और अनुशासन की बात कही।
संस्था प्रधान कैलाश सूर्यवंशी ने बच्चो को परीक्षा की तैयारी एवम नियमित पढ़ने के बारे में संस्कार व बड़ो की बात मानने ओर प्रतिदिन स्कूल आने की बात कही।
संस्था की छात्रा कुमारी कुमकुम व कुमारी धापू ने 8th के भाई बहनों को बिदाई अवसर पर उनको पुनः स्कूल में आने व स्कूल को नही भूलने की बात कही वही 8th की छात्रा कुमारी राधा ने कक्षा 6th 7th के भाई बहनों को खूब पढ़ाई करने व गुरुओं का आदर करना एवम रोज स्कूल आने की बात कही।
विशेष अतिथि श्री प्रभुलाल सूर्यवंशी ने बच्चो को आर्शीवचन देते हुवे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्था के शिक्षक श्री एल एन नागर, हेमलता कुशवाह ,पंचायत सचिव रीना फुलेरिया एकता परमार हाईस्कूल के शिक्षक श्री ओमप्रकाश रोजगार सहायक श्री सुनील पाटीदार दिलीपसिंह एवम ग्रामीण जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक श्री जे सी धाकड़ ने किया एवम आभार श्री नागर सर ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |