नई बुनियादी सुविधाओं से आम जनता हो रही लाभान्वित : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा, विकास यात्रा में 38 हजार से अधिक विकास कार्य लोकार्पित

भोपाल,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सम्पन्न विकास यात्राएँ जन-कल्याण का यज्ञ बनी हैं। प्रदेश में 5 से 26 फरवरी की अवधि में हुई विकास यात्राओं में 38 हजार 506 विकास कार्यों के लोकार्पण हुए हैं। लोकार्पित कार्यों की लागत 10 हजार करोड़ रूपए है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि विकास यात्राओं में 29 हजार 155 विकास कार्यों के भूमि-पूजन भी किए गए। सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राएँ निकली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यात्रा में सहभागी सभी जन-प्रतिनिधि, नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। विकास यात्रा में 09 लाख 12 हजार 819 आवेदन-पत्र जनता की ओर से प्राप्त हुए, जिनमें से 85 प्रतिशत से अधिक 7 लाख 81 हजार 414 आवेदनों का निराकरण भी हो गया। विकास यात्रा के दौरान बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रशासनिक अमले और जन-प्रतिनिधियों ने रूचि का प्रदर्शन किया। प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के सराहनीय प्रयास हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |