चोरी, 50 हजार नकदी ओर डेढ़ लाख के जेवर पर हाथ साफ, शाजापुर जिले का मामला

सलसलाई पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम बुड़लाय-चितावद रोड स्थित एक किसान के मकान को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए वहां से 50 हजार के सोने-चांदी के जेवर और डेढ़ लाख की नकदी पर हाथ साफ किया। जब यह वारदात हुई उस समय घर वाले खेत पर गए हुए थे। लौटकर आए तो बदमाश वारदात को अंजाम दे चुके थे।

फरियादी पृथ्वी सिंह पिता बापूलाल परमार ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी के साथ खेत पर गया हुआ था। शाम 5 बजे जब वह वापस घर आया तो देखा कि मकान का ताला गायब था और दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो वहां रखी पलंग पेटी खुली पड़ी थी ।

जब सामान की जांच की तो उसमें से एक मंगल सूत्र 10 मोती का, कान के कुंडल एक जोड़, चांदी की झूमकी, पायल, करोंदा, हाथ फूल सहित करीब 50 हजार के जेवर गायब थे। वहीं घर में
रखी करीब डेढ़ लाख रुपए नगदी भी गायब थे। पृथ्वी परमार ने पुलिस से मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरी गया सामान दिलाने की मांग की है। सलसलाई पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |