*थाना चिमनगंज पुलिस द्वारा 05 आरोपियों को मदरसा के पास सम्राट नगर से मकोडिया आम चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर डकैती डालने की योजना बनाते किया गिरफ्तार

उज्जैन,,
🟣 *पुलिस की सतर्कता एवं जागरूकता के चलते डकैतों के गिरोह को घटना को अंजाम देने से पूर्व किया गिरफ्तार*।
🟣 *आरोपियों से अवैध धारदार हथियार बरामद*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा चोरी,लूट एवं डकैती जैसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए जा रहे हैं इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) *श्री अभिषेक आनन्द*, नगर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल मौर्य* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिमनगंज *श्री जितेन्द्र भास्कर* के नेतृत्व में मदरसा के पास सम्राट नगर से मकोडिया आम चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर डकैती की योजना बनाते 05 आरोपियों को घटना को अंजाम देने के पूर्व ही मय हथियार के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

🟣 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना चिमनगंज पर दिनांक 23.02.23 की रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पांच व्यक्ति मय अवैध हथियारों के साथ मदरसे के पास सम्राट नगर पर *मकोडिया आम चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम* को लूटने की योजना बना रहे हैं ।

🟣 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत किया जाकर पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान *मदरसा के पास सम्राट नगर* पर रवाना किया गया। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पहुंचने पर थोड़ी दूर पहले शासकीय वाहन खड़े कर आड़ में पीछे छिपकर स्ट्रीट लाइट में देखा व सुना तो पांच व्यक्ति *मकोड़िया आम पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम* पर डकैती डालने की योजना बनाते सुनाई व दिखाई दिये , जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा जाकर आरोपियों की तलाशी लेते आरोपीगण से पृथक पृथक से तीन लोहे के धारदार चाकू, दो लोहे का सरिये बरामद हुआ। तत्पश्चात आरोपियों से हथियारों के लायसेंस के संबंध में पूछते कोई वैध लायसेंस नहीं होना बताया इस प्रकार मौके पर मिले हथियारो को विधिवत् जप्त किया गया।
पकड़े गए आरोपी आरोपियों का कृत्य *अपराध धारा 399,402 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत दण्डनीय होने से मौके पर मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 23.02.23 को आरोपियों को पृथक पृथक गिरफ्तार कर *अपराध क्रमांक 160/23* का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

🟣 *जप्तशुदा सामग्री*
▪️ 03 लोहे का धारदार चाकू
▪️ 02 लोहे का सरिये
आरोपियों से जप्त किए गए।

🟣 *आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड*
▪️ *प्रथम आरोपी* के विरुद्ध पूर्व में थाना चिमनगंज पर चोरी, मार पीट गाली गलौज, अवैध हथियार अधिनियम, चोरी जैसी गंभीर धाराओं में *कुल 10* प्रकरण पंजीबद्ध है।
▪️ *दूसरा आरोपी* के विरुद्ध थाना चिमनगंज पर मारपीट, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना जैसी गंभीर धाराओं में *कुल 05* प्रकरण पंजीबद्ध है।
▪️ *तीसरा आरोपी* के विरुद्ध थाना चिमनगंज में मारपीट गाली गलौच,चोरी, अवैध वसूली जैसी धाराओं में *कुल 04* प्रकरण पंजीबद्ध है।

🟣 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी चिमनगंज श्री जितेन्द्र भास्कर , उनि यादवेंद्र सिंह परिहार, उ नि करण सिंह खोवाल,, प्र आर शैलेश योगी, प्र आर राजपाल सिंह, सैनिक चंदन सिंह नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |