देखें खास खबर, सेना में अग्निवीर नवीन भर्ती प्रक्रिया की जानकारी

शाजापुर, 23 फरवरी 2023/सेना नवीन भर्ती प्रक्रिया के संबंध में ए.आर.ओ. महु के भर्ती निदेशक कर्नल श्री बलजीत सिह द्वारा सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव संबंधी जानकारी दी गई है।

नवीन भर्ती प्रक्रिया के अतंर्गत सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु तीन चरणों में परीक्षा आयोजित की जायेगी। पहले चरण में नामांकित केन्द्रों पर सभी उम्मीदवारों के लीए आनॅलाइन सी.ई.ई होगी। इसके बाद भर्ती रेलियों के दौरान सी.ई.ई में योग्य उम्मीदवारों के लिए शारीरीक फिटनेस परिक्षण और अंत में चिकित्सा परिक्षण होगा। सभी ट्रेडों के अग्निपथ भर्ती रेली के लिए द्वितिय अग्निपथ भर्ती रेली की अधिसूचना 17 फरवरी 2023 को जारी की गई है। पहला आनॅलाइन सी.ई.ई. अप्रैल में इन्दौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवारो के लीए उज्जैन और इंदौर में नामाकिंत केन्द्रों पर आयोजित किया जाना है। उम्मीदवारों को www.joinindianarmy.gov.in वेबसाइड पर पंजीकरण कराना होगा। परीक्षा से 10 दिन पूर्व सेना भर्ती कार्यालय महु द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

कर्नल बलजीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया की परीक्षा कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। पंजीकरण और ऑनलाइन सी.ईई. में प्रदर्शित होने के वीडियो जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइड पर अपलोड किए गए है। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन से पहले वीडियो देखे, ताकि रजिस्ट्रेशन में कोई गलती न हो तथा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शुल्क 250 रूपये देय होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |