अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

—शाजापुर–
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर श्री सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला जेल एवं अंकुर प्रगतिशील, महिला केन्द्र शाजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर जिला जेल शाजापुर में महिला बंदियों की समस्याओं के निराकरण तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के संबंध में जागरूकता हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेन्द्र देवड़ा द्वारा उपस्थित महिला बंदीगण को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हमारे संविधान द्वारा महिलाओं को बहुत से अधिकार प्रदान किये गये है, परन्तु उनका महत्व तभी है, जबकि इन अधिकारों की जानकारी हो। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की भी नितांत आवश्यकता है तभी एक जीवत समाज की परिकल्पना संभव है। साथ ही महिला बंदीगण द्वारा उनके प्रकरणों के संबंध में पूछे गये विधिक प्रश्नों का भी जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। आगे उनके द्वारा वर्णित किया कि वर्तमान में संवैधानिक अधिकारों के कारण महिला एवं पुरुषों की स्थति एक समान है। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के समान ही कदमताल कर रही है, क्योंकि संविधान स्त्री एवं पुरूष दोनों को एक समान अधिकार प्रदान करता है। जिला जेलर श्री गौतम सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी देने एवं उनके प्रकरणों से संबंधित विधिक प्रश्नों की पुष्टि करने के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उप जेलर श्री गोपाल सिंह गौतम व स्टॉफ तथा महिला बंदीगण उपस्थित रहे।

इसी श्रंखला में स्थान अंकुर प्रगतिशील महिला केन्द्र, शाजापुर द्वारा गायत्री शक्तिपीठ, शाजापुर में आयोजित महिला दिवस पर आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री हर्षिता सिंगार द्वारा महिला दिवस मनाने के कारणों पर प्रकाश डाला और बताया कि पूर्व में महिला मजदूर संघठनों द्वारा कार्य के घंटो को निर्धारित किये जाने हेतु महिला दिवस आयोजित किया था। उनके द्वारा महिलाओं के सम्मान का वर्णन कविता के माध्यम से रोचक तरीके से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर इसी कम मेंसचिव / अपर जिला जज श्री राजेन्द्र देवड़ा द्वारा महिला सशक्तिकरण का आशय वर्णित कर स्पष्ट किया कि जिस समाज में महिला जितनी सुरक्षित एवं स्वतंत्र होगी उस समाज में महिला उतनी ही सशक्त होगी। साथ ही यह भी बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों दोनों के प्रति ही निरंतर जागरूक रहने की आवश्यकता है। आगे उनके द्वारा महिलाओं से संबंधित कानून जैसे लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए सदैव सजग रहने की अपील की। इसी क्रम में आगे उनके द्वारा संबंधित विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि महिला पुरुषों से अधिक शक्तिशाली है, आवश्यकता है तो केवल उसे अपने भीतर छिपी हुई शक्ति को पहचानने की आगे उनके द्वारा व्यक्त किया कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष में बतौर उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर अकुर प्रगतिशील महिला केन्द्र की प्रशासन श्रीमती गायत्री विजयवर्गीय पैरालीगल वालेन्टियर्स सीमा शर्मा, पैरालीगल वालेन्टियर्स, श्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री जैहेद खान व महिला केन्द्र की अनेक महिलागण उपस्थित थी।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#AatmaNirbharNariShakti
#WomensDay2022
#WomensDay
#InternationalWomensDay
#Internationalwomenday2022
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के पिता को इस मामले में मिली राहत, गिरफ्तारी में हैं मां     |     राजस्व, शिक्षा और कानून… बिहार में नीतीश कैबिनेट के इन मंत्रालयों में क्यों नहीं टिकते मंत्री?     |     मुझे बोलने नहीं दिया गया…नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर निकलीं ममता     |     प्लान भी, ऐलान भी… फिर आखिरी वक्त में नीति आयोग की बैठक से क्यों अब्सेंट हो गए हेमंत सोरेन?     |     बिहार: तेजाब से नहलाकर मार डाला…माफी मांगने गए रेप के आरोपी को ‘तालिबानी सजा’     |     कांवड़ यात्री भूल से भी इस पेड़ के नीचे से न निकलें, खंडित हो जाती है यात्रा!     |     50 सेकंड में हत्या… वो चाकू घोंपता रहा, कृति तड़पती रही; बेंगलुरु PG मर्डर केस का आरोपी अरेस्ट     |     जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर     |     मक्सी मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक युवक की मोत     |     ADG ओर उज्जैन संभाग प्रभारी आईपीएस योगेश देशमुख पहुचे शाजापुर,अधिकारियों की ली बैठक, पौधरोपण भी किया     |