मुख्यमंत्री श्री चौहान महाशिवरात्रि पर बड़वाले महादेव मंदिर पहुँचे पूजा-अर्चना कर शिव बारात में हुए शामिल सबके कल्याण की कामना की

भोपाल : शनिवार, फरवरी 18, 2023, 16:01 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर्व पर भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुँच कर आदि देव भगवान बाबा बटेश्वर की मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर जगत-कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने “हर-हर महादेव- बटेश्वर महाराज की जय- दूल्हे राजा की जय-दुल्हन महारानी की जय” के उद्घोष के साथ बाबा बटेश्वर का तिलक कर आरती की तथा रथ खींच कर बारात में शामिल हुए। पुलिस बैंड द्वारा जनरल सेल्यूट दिया गया। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा सहित अनेक जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंदिर परिसर में भक्तगण से भी मिले और उन्हें महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |