हर क्षेत्र में महिलाएं पूर्ण दक्षता के साथ कार्य कर रही हैं- कलेक्टर श्री जैन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

शाजापुर
—-
हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में पूर्ण दक्षता एवं सफलता के साथ कार्य कर रही हैं। यह बात Collector Shajapur श्री दिनेश जैन ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुए कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन शाजापुर जिला मुख्यालय के नगरपालिका सामुदायिक भवन में किया गया था। इस अवसर पर श्री अम्बाराम कराड़ा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, श्रीमती केतल पटेल, श्रीमती वीणा माहेश्वरी, श्री विजय जोशी, श्री आशुतोष श्रीवास्तव, श्री श्याम टेलर, श्री विपुल कसेरा, श्री सचिन पाटीदार, श्रीमती आराधना पगारे, श्रीमती प्रमिला मुहाड़कर, श्रीमती विनीता वशिष्ठ, श्रीमती मधुकांता दवे, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के श्री उपारायतेन्द्र, पंजाब नेशनल बैंक के श्री संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने वाली खिलाड़ी बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए बैंको द्वारा 85 प्रकरणों में 43 लाख 11 हजार रूपये के ऋण स्वीकृति पत्र महिलाओं को प्रदान किये गये। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित क्विज करायी गई तथा विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पर देवास में हुए समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दिये गये उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में शाजापुर जिले में लिंगानुपात बढ़ा है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाओं के आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर में सुधार भी आया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की कार्य क्षमता को कमतर नहीं आंका जा सकता। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी सफलाताओं के परचम लहराएं हैं। शाजापुर जिले में ही सरकारी विभागों में कई पदों पर महिलाएं पदासीन है। उन्होंने अपनी कार्य क्षमता के बल पर जिले को गौरान्वित किया है। कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता मिलने के साथ ही हमारे देश में महिलाएं एवं पुरूषों को मतदान का बराबरी का अधिकार मिला है। जबकि अमेरिका में स्वतंत्रता प्राप्त होने के कई दिनों बाद महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था। जिले में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा भी सराहनीय गतिविधियां संचालित की जा रही है। इन समूहों के आर्थिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें उपार्जन के कार्य में लगाया गया है, वही महिला समूहों से गणवेश सिलाई का भी काम कराया गया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे बेटियों को बेटों से कम नहीं समझें, बेटियों को शिक्षित करें।
इस मौके पर श्री अम्बाराम कराड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महिलाएं किसी से पीछे नहीं है। हमारे देश में सदैव नारी का सम्मान किया जाता है। नारी को नारायणी कहा जाता है। नारी के सामर्थ्य को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने भारत की नारियों द्वारा राष्ट्र की रक्षा के लिए दिये गये बलिदानों के बारे में विस्तार से बताया। वही न्यायप्रिय अहिल्याबाई के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियां ही परिवार की ताकत है। इस मौके पर उन्होंने एक पोलियोग्रस्त बालिका के संघर्ष की कहानी के बारे में विस्तार से बताया।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की भूमिका केवल मॉ-बहन, पत्नि के रूप में ही नहीं है, बल्कि इससे बढ़कर है। आज बेटियों ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। प्रत्येक परिवार अपनी बेटियों को आगे बढ़ने में मदद करे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर श्रीमती केतल पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक कु. प्रीति गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर बाल परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान, सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री नेहा जायसवाल, बाल संरक्षण अधिकारी श्री राघवेन्द्र मीणा, विधि परिवीक्षा अधिकारी श्री भीष्म गुप्ता भी उपस्थित थे।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#WomensDay2022
#WomensDay
#InternationalWomensDay
#Internationalwomenday2022
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक युवक की मोत     |     ADG ओर उज्जैन संभाग प्रभारी आईपीएस योगेश देशमुख पहुचे शाजापुर,अधिकारियों की ली बैठक, पौधरोपण भी किया     |     सांपखेड़ा नहर पास के युवक की खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका     |     डिवाइडर से टकराई कार,शाजापुर में शहरी हाइवे पर दुर्घटना एक कि मौत,, पांच घायल     |     उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुरुग्राम में स्व. श्री झा के परिजनों को बंधाया ढाँढस     |     तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश     |     Dewas कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही     |     Ujjain पुलिस ने किया सैंट पॉल स्कूल के सामने युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार। 04 घंटो के भीतर किया घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जिला देवास से राउंड अप, पुराने विवाद के चलते की गई थी हत्या     |     राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर, राजस्व के प्रकरणों का निराकरण करने में यह कोशिश की जाये कि जिलों में जीरो टॉलरेंस रहे     |     उज्जैन में लगभग 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे,वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा     |