विकास यात्रा में सभी विभाग के अधिकारी सम्मिलित होकर विभागीय योजनाओं एवं किए गए कार्यो की जानकारी दे

शाजापुर 14 फरवरी 2023/ शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिए जिले के सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक निकाली जा रही विकास यात्राओं में सभी विभाग के अधिकारी सक्रिय रूप से सहभागिता करें। विकास यात्राओं में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर विभागीय कार्यो की जानकारी दे तथा योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए नवीन आवेदकों से आवेदन भी प्राप्त करें। उक्त निर्देश गत दिवस कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अधिकारियों के साथ संपन्न हुई समन्वय बैठक में दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीतकुमार श्रीवास्तव तथा वर्चुअल रूप से अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य विभागों के जिलाधिकारीगण मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास यात्राओं में प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित निराकरण करें। विकास यात्रा के दौरान जितने भी लोकार्पण एवं शिलान्यास हो रहे है उनकी जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराए। सभी विभाग विकास यात्रा जिन ग्रामों से निकल रही है,वहां यदि विभागीय विकास कार्य हुए हैं तो उसका भी निरीक्षण करवाएं। विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण भी ग्रामों में करें। प्रत्येक विकास यात्रा के दौरान विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। विकास यात्रा के दौरान जाति प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही की जाना है इसके लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों में दर्ज 6 वर्ष की उम्र के बच्चों तथा विद्यालयों में दर्ज होने वाले बच्चों की सूची तैयार करें और बच्चों के पालकों से मिलकर जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करवाएं। विकास यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से मौजूद दिव्यांगों का वेरिफिकेशन करें तथा जिन दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है उनका यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए उचित कार्यवाही करें। प्लास्टिक मुक्त शाजापुर बनाने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विशेष अभियान चलाएं। प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा करवाकर एक जगह एकत्रित कराएं। विकास रथ में मुख्यमंत्री के संदेश तथा विभागीय योजनाओं की क्लिपिंग लगातार चलाते रहें। विकास यात्रा में उपस्थित होने वाले अतिथियों को ग्रामीण क्षेत्रों के लाभांवित हितग्राहियों से मिलवाएं। विकास यात्रा के दौरान ग्रामों में उपस्थित विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान कराएं। विशिष्ट व्यक्तियों में शतायु प्राप्त मतदाता भी हो सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों के अतिरिक्त किसी अन्य विभाग की गतिविधियां परीलक्षित नहीं हुई है। सभी विभाग विभागीय गतिविधियां विकास यात्रा के दौरान प्रदर्शित करें।

बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये कि वे 5-5 खेल मैदानों के लिए जमीन आरक्षित कर एक सप्ताह में प्रस्ताव भेजें। प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्यों में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अधूरे निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा कराएं। प्राय: देखने में आ रहा है कि पुल निर्माण के कार्य तय अवधि से अधिक समय बितने पर भी पूरे नहीं हुए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम सुंदरसी का चयन किया जा रहा है। सभी विभाग ग्राम सुन्दरसी के विकास के लिए योजना बनाएं और विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करें।

कलेक्टर कांफ्रेंस के बिंदुओं पर कार्रवाई करने के निर्देश

इस मौके पर विगत दिनों मुख्यमंत्री द्वारा ली गई कलेक्टर कांफ्रेंस में कार्रवाई के लिए तय बिंदुओं की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय योजना के तहत 23 फरवरी तक कार्रवाई पूर्ण की जाना है। इसी तरह नगरीय क्षेत्र में अनाधिकृत कॉलोनियों पर कार्रवाई करने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रति सप्ताह टीडब्ल्यूएसएम की बैठक आयोजित करने , जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकें नियमित करने , चिकित्सालयों के लिए एनेस्थिसिया तथा रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था के लिए निजी क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों से अनुबंध कराने , सार्वजनिक वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं की शतप्रतिशत ईकेवायसी एवं मोबाईल नंबर दर्ज करने की कार्रवाई करने , मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रदान करने , छात्रावासों के निरीक्षण के लिए पूर्णकालीन अधिकारी नियुक्त करने , मिलावटी खाद्य पदार्थों की जाँच के लिए लक्ष्य निर्धारित करने, नशामुक्ति का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, राष्ट्रीय नारकोटिक्स के संबंध में बैठक आयोजित करने , सड़क पर रहने वाले बच्चों के समुचित पुनर्वास करने, निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चार माह मे पूरा करने , हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को समय पर भुगतान करने , अन्न उत्सव में कम से कम 50 प्रतिशत उपभोक्तओ को तीन दिवस में खाद्यान्न वितरित करने , विद्युत आपूर्ति समस्या का त्वरित निराकरण करने एवं विद्युत देयकों की त्रुटियों के सुधार के लिए शिविर लगाने , प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं से लोगों को कव्हर करने , स्वामित्व योजना के तहत ग्रामों में नक्शे वितरित करने सहित अच्छे कार्यों का प्रचार-प्रसार करने एवं दुष्प्रचार का खण्डन करने संबंधी कार्य किये जाने हैं। सभी विभाग अपने से संबंधित कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |