यातायात पुलिस द्वारा पटाखे छोड़कर बुलेट चलाने वालो पर की चालानी कार्रवाई

उज्जैन,,
पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) *श्री इंद्रजीत बाकलबार*, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना यातायात *श्री पवन बागड़ी* के नेतृत्व में वाहनों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है ।
इसी तारतम्य में शहर में विभिन्न स्थानों से कई बुलेट बाइकों को पकड़ा है, जिनके चालक सरेआम पटाखा बजा रहे थे. पुलिस ने सभी बाइकों को जब्त करते हुए जुर्माना लगाया गया है. साथ ही कई बाइकों के साइलेंसरों को उतरवाया।
यातायात पुलिस थाने के सामने से रेड कलर की बुलेट काफी आवाज के साथ शुक्रवार दिनांक 11.02.23 को शाम 5:00 बजे पटाखे छोड़ते हुए चल रही थी जिसे यातायत प्रभारी द्वारा पकड़ा जानकारी निकलते ज्ञात हुआ कि नंबर प्लेट पर बुलेट का रजिस्ट्रेशन नंबर भी गलत लिखा गया है । गलत नंबर प्लेट एवं पटाखे छोड़ते हुए बुलेट चलाने पर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 51/177,3/181,39/192.1,146/196,184,190.2,182a4 के तहत चलानी कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा कई इलाकों में कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की उल्लंघना करने और पटाखा बजाते बुलेट बाइक पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया है ।

सराहनीय भूमिका — थाना प्रभारी थाना यातायात श्री पवन बागड़ी, आरक्षक अमित कुमार, आरक्षक धर्मेंद्र चंदेल थाना यातायात ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |