शाजापुर जिले में एसपी के नेतृत्व में जिला स्तरीय रात्रि कॉम्बिंग गश्त,उल्लेखनीय सफ़लता हाथ लगी

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय, उज्जैन जौन उज्जैन एवं श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय, उज्जैन रेंज उज्जैन द्वारा जिले में कॉम्बिंग गश्त किए जाने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डावर जिला शाजापुर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दिनांक 29.01.23 की दरमियानी रात में जिला स्तारीय कॉम्बिंग गश्त की गयी । जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारीगण एवं चौकी प्रभारीगण एवं पुलिस लाइन का समस्त कुल 187 अधिकारी / कर्मचारी के बल के साथ कॉम्बिंग गश्त कर कार्यवाही की गई है।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान संपत्ति संबंधी एवं अन्य अपराधों में

फरार आरोपी, स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी एवं निगरानी बदमाशों तथा जिला बदर बदमाशों की चैकिंग डेरो में दबिश आदि कार्यवाही विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गयी है।

गश्त के दौरान वारंटीयो के निवास स्थान एवं संभावित अन्य स्थानो पर तलाश एवं दबिश दीं गयी गिरफ्तारी/स्थाई वारंटीयो को अलग अलग टीमो द्वारा गिरफ्तार किया गया। विभिन्न अपराधिक मामलों में वांछित कुल 102 वारंटीयो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है तथा कॉम्बिंग गश्त के दौरान 02 जिलाबदर अपराधियों एवं 50 निगरानी बदमाश, 46 गुंडो की चैकिंग भी रात्रि में की गयी है। चैकिंग के दौरान कई अन्य स्थानो एवं डेरो पर भी तलाशी एवं दबिश दी गयी है । इस प्रकार जिले में लम्बे समय से फरार बदमाशो, अपराधियों की धरपकड़ करने में पुलिस ने उल्लेखनिय सफलता प्राप्त की है और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

कॉम्बिंग गश्त ड्यूटी अति. पुलिस अधीक्षक एवं राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण व थाने के बल, पुलिस लाइन के बल के साथ कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही में शामिल रहे । उक्त अभियान में उल्लेखनिय कार्य करने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों को ईनाम देने की घोषणा की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |