नवीन कूप बताकर फर्जी तरीके से राशि निकालने पर वसूली के आदेश

शाजापुर, 27 जनवरी 2023/ महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पिपलिया नोलाय में पुराने कूप को नवीन कूप बताकर राशि आहरित करने पर ग्राम पंचायत लसुडिल्याजगमाल के तत्कालीन सचिव भगवान सिंह गुर्जर एवं रोजगार सहायक राहुल शर्मा से समानुपातिक राशि वसूल करने के आदेश कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा दिये गये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर को प्राप्त शिकायती आवेदन पत्र एवं सीएम हेल्प लाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के अनुसार ग्राम पिपल्यानोलाय स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 755 पर स्थित कुएं को सर्वे क्रमांक 757 में नवीन कूप बताकर फर्जी तरीके से राशि निकाली गई है। शिकायत की जांच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मो.बडोदिया एवं तहसीलदार मो.बडोदिया के माध्यम कराई गई। शिकायत की जांच ग्राम पिपल्यानोलाय पटवारी से कराई गई। पटवारी द्वारा जांच में भूमि सर्वे क्रमांक 755 की दक्षिणी मेढ़ पर एक पक्का कुंआ स्थित है तथा सर्वे क्रमांक 757 पर कोई कुआं नहीं पाया गया।

प्राप्त प्रतिवेदनों के अनुसार पाया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा हितग्राही श्री जितेन्द्र पिता रामचन्द्र को मनरेगा योजनानतर्गत कपिलधारा कूप वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 2.10 लाख रूपयें की स्वीकृत दी गई थी, जिसके विरूद्ध 2,10,152 रूपये का व्यय किया गया।

शिकायत की जाँच में प्रकरण सत्य पाए जाने के फलस्वरूप कार्य पर व्यय राशि को नियम विरूद्व व्यय मानते हुये कार्य पर व्यय की गई राशि की वसूली समानुपातिक रूप से ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत लसुडिल्याकजगमाल श्री राहुल शर्मा से राशि 1,05,076 रूपये एवं तात्कालीन सचिव ग्राम पंचायत लसुडिल्याजगमाल श्री भगवान सिंह गुर्जर से राशि 1,05,076 रूपये वसूल करने के आदेश कलेक्टर द्वारा दिये गये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |