नवीन कूप बताकर फर्जी तरीके से राशि निकालने पर वसूली के आदेश

शाजापुर
—-
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पिपलिया नोलाय में पुराने कूप को नवीन कूप बताकर राशि आहरित करने पर ग्राम पंचायत लसुडिल्याजगमाल के तत्कालीन सचिव भगवान सिंह गुर्जर एवं रोजगार सहायक राहुल शर्मा से समानुपातिक राशि वसूल करने के आदेश कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा दिये गये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर को प्राप्त शिकायती आवेदन पत्र एवं सीएम हेल्प लाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के अनुसार ग्राम पिपल्यानोलाय स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 755 पर स्थित कुएं को सर्वे क्रमांक 757 में नवीन कूप बताकर फर्जी तरीके से राशि निकाली गई है। शिकायत की जांच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मो.बडोदिया एवं तहसीलदार मो.बडोदिया के माध्यम कराई गई। शिकायत की जांच ग्राम पिपल्यानोलाय पटवारी से कराई गई। पटवारी द्वारा जांच में भूमि सर्वे क्रमांक 755 की दक्षिणी मेढ़ पर एक पक्का कुंआ स्थित है तथा सर्वे क्रमांक 757 पर कोई कुआं नहीं पाया गया।

प्राप्त प्रतिवेदनों के अनुसार पाया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा हितग्राही श्री जितेन्द्र पिता रामचन्द्र को मनरेगा योजनानतर्गत कपिलधारा कूप वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 2.10 लाख रूपयें की स्वीकृत दी गई थी, जिसके विरूद्ध 2,10,152 रूपये का व्यय किया गया।

शिकायत की जाँच में प्रकरण सत्य पाए जाने के फलस्वरूप कार्य पर व्यय राशि को नियम विरूद्व व्यय मानते हुये कार्य पर व्यय की गई राशि की वसूली समानुपातिक रूप से ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत लसुडिल्याकजगमाल श्री राहुल शर्मा से राशि 1,05,076 रूपये एवं तात्कालीन सचिव ग्राम पंचायत लसुडिल्याजगमाल श्री भगवान सिंह गुर्जर से राशि 1,05,076 रूपये वसूल करने के आदेश कलेक्टर द्वारा दिये गये।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
Zila Panchayat Shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नगर निगम इंजीनियर की बाइक चोरी,CCTV के आधार पर बदमाश गिरफ्तार, वीडियो देखें     |     अपराधो की समीक्षा करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा कंट्रोल रूम पर ली बैठक, DIG ने मीटिंग के दौरान दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश     |     शाजापुर जिले की तीनों विधानसभा में कांग्रेस जीतेगी, बनेगी कांग्रेस की सरकार, श्री रामवीर सिंह सिकरवार ने शुजालपुर में कांग्रेस की बैठक में कहा,हजारो लोग मौजूद     |     मां का प्यार बना बेटे का दुश्मन, छोटे बेटे ने बड़े बेटे को पीट-पीटकर की हत्या….. पुलिस ने बेटे बहु और साले को किया गिरफ्तार     |     युवा वाहन चालक शासन की योजना का लाभ लेकर खुद ट्रक के मालिक बन सकते हैं, सात वर्षों तक प्रतिमाह निश्चित आमदनी की गारंटी, मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के तहत 24 मार्च तक पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित     |     देवास में खाद्य एवं औषधि विभाग ने मिलावट_से_मुक्ति_अभियान’’ के तहत की कार्यवाही ,विभिन्‍न फर्मो से दूध, घी एवं बटर के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे     |     जिले में परिवहन विभाग ने चैकिंग अभियान चलाकर की चलानी कार्यवाही     |     उज्जैन पुलिस/प्रशासन, नगरनिगम व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियो के अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्यवाही लगातार जारी     |     पहली बार चारे के लिये गो-शालाओं को मिले 202 करोड़ रूपये पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री का आभार माना     |     बड़ी खबर , बीमार पशुओं तक पहुँचेगा अस्पताल, भोपाल में सुसज्जित की जा रही 406 पशु एंबुलेंस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088