तराना पुलिस ने चोरी के दो प्रकरणो में 24 घंटे मे किया खुलासा आरोपी पुलिस गिरफ्त मे , लाखो का सोयाबीन व प्लायवुड का सामन जब्त

शहजाद खान,
उज्जैन जिले के तराना कस्बा में हो रही चोरीयो के बढ़ने से पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* व्दारा चोरीयो की रोकधाम हेतु आदेशित किया गया । इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक *श्री आकाश भुरिया* तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तराना श्री राजाराम आवास्या के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरी.भीमसिंह पटेल द्वारा क्षेत्र में होने वाली चोरीयो पर अंकुश लगाये एवं चोरी करने वाले अपराधियो की धड़पकड़ करने हेतु टीम बनाई गई । दिनांक 25.11.22 को फरियादी शिवम जायसवाल द्वारा थाना पर रिपोर्ट किया की 23.11.22 की रात्री मे कोई अज्ञात बदमाश मंडी गेट स्थित गल्ला दुकान पर ताला तोडकर सोयाबीन के तीन बोरे चुराकर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात बदमाशो की पतारसी की गई तथा मुखबिर सुचना पर माखन पिता हरिलाल बागरी उम्र 27 साल निवासी इंद्रा कालौनी तराना तथा रवि पिता छितुलाल मालवीय उम्र 19 साल निवासी इंद्रा कालौनी मंडीगेट तराना से पूछताछ की गई जिसके द्वारा बताया कि उक्त दिनांक को हम दोनो ने अपने साथी गणेश के साथ मिलकर जो सोसाबीन चोरी की थी अपने अपने हिस्से की अपने अपने घर मे रखना बताया पुलिस द्वारा कार्यवाही कर चुराई गई सोयाबीन जप्त की गई तथा फरार आरोपी गणेश बागरी की पतारसी जारी है । विवेचना जारी है।

दिनांक 24.11.22 को फरियादी महेश विश्वकर्मा द्वारा थाना पर रिपोर्ट किया की 23.11.22 की रात्री मे कोई अज्ञात बदमाश प्लायवुड हार्डवेयर की दुकान तोबरीखेडा चोराहा तराना पर ताला तोडकर प्लायवुड का सामन कांच ,बेटन ,रोल ,पाईप ,प्लाई के पट्टे ,एमएम कांच ,रॉड ,फैग्जीबल प्लाय आदि अन्य कीमती हार्डवैयर का सामान कीमती 110000/-रुपये चुराकर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी के नेत्रत्व मे घटित टीम द्वारा अज्ञात बदमाशो की पतारसी की गई जिनमे आरोपियो से पूछताछ की गई जिसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया है तथा चुराया मश्रुका 110000/- रुपये का उनकी निशादेही से उनके घर से जप्त किया गया है ।चुकि आरोपीगण नाबालिक है उनके नाम का खुलासा नही किया जा रहा है इनके विरुद्ध विधि का उलंघन करने की कार्यवाही की गई है तथा उक्त के विरुद्ध किशोर न्यायालय उज्जैन मे अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जावेगा ।
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिह पटेल एवं उनकी टीम का.प्रआर सउनि उपेन्द्रसिह यादव ,सउनि.रमेश सेन ,सउनि पूनमचन्द्र साहू ,सउनि छोटेलाल चौहान,प्रआर. ईश्वरसिह ,आर. प्रकाश मेहता, आर. रामसोनी ,सैनिक आनन्दीलाल ,सैनिक राहुल का सराहनीय योगदान रहा ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |