जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया

शाजापुर
—-
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने जनपद पंचायत कालापीपल की ग्राम पंचायत बेहरावल में गौशाला एवं अमृत सरोवर निर्माण कार्य कार्य, सामुदायिक स्वछता परिसर, शान्तिधाम परिसर, मांगलिक भवन परिसर, ग्राम पंचायत भवन, वृक्षारोपण कार्यो का निरिक्षण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ श्री आर के मण्डल भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत में कराये गए निर्माण कार्यो की सराहना की। गौशाला परिसर में गोवर्धन प्रोजेक्ट लगाकर गौशाला का संचालन स्व सहायता समूह के माध्यम से कराकर आत्म निर्भर गौशाला बनाने के लिए कहा। गौशाला में गौवंश की नस्ल सुधार के लिए उन्नतशील नस्ल के पशु तैयार करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर में पानी के परकोलेशन को रोकने के लिए काली मिट्टी की लेयर बिछाने के लिए भी कहा। इस अवसर पर सहायक यंत्री, उपयंत्री, बीसी एसबीएम, एपीओ नरेगा, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।


Zila Panchayat Shajapur
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |