थाना पंवासा ने अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियो के विरुद्ध किया अपराध दर्ज 10 ग्राम स्मैक पाउडर एक लाख रुपए अभियुक्तो से जप्त
उज्जैन,,
पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा उज्जैन शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थ,शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्तो की धर-पकड़ कर उचित कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद*, नगर पुलिस अधीक्षक *श्री सचिन परते* (अनुभाग चिमनगंज) के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पंवासा *श्री गजेन्द्र पचौरिया*, के नेतृत्व में दो आरोपियो को अवैध रूप से कुल 10 ग्राम स्मैक पाउडर कीमती लगभग एक लाख रुपए (1,00,000 रू) की तस्करी करते पाए जाने पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
🔺 *घटनाओं का संक्षिप्त विवरण*
*थाना पंवासा* पर दिनांक 18.01.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की *डालडा ग्राउंड में गोपालपुरा ब्रिज की तरफ वाली दीवार के पास* दो व्यक्तियो को स्मैक पाउडर प्लास्टिक की थैली में विक्रय करने की फिराक में संदिग्ध स्थिति में खडे है।
🔺 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त सुचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए गए। एवम् गठित टीम को मुखबीर द्वारा बताये स्थान *डालडा ग्राउंड में गोपाल ब्रिज के तरफ वाली दीवार के पास* पर रवाना किया गया। उक्त स्थान पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिये अनुसार दो व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देख भागने लगे, उक्त दोनों आरोपियों में से एक आरोपी को मौके पर अभिरक्षा में लिया गया एवं अन्य एक आरोपी मौके से फरार हो गया, उक्त गिरफ्तार आरोपी की जामा तालाशी लेने पर आरोपी के पास लगभग 10 ग्राम स्मैक कीमती करीब 1,00,000 रुपए (एक लाख रुपए) पाया गया जिसे विधिवत रूप से जप्त कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना हाजा पर *अपराध क्रमांक 28/2023 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट* का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अन्य दूसरे आरोपी की तलाश करते आरोपी अपने निवास स्थान के पास शीतला माता गली से दिनांक 19.01.23 को गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपियो को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।