नागदा क्षेत्र के ग्राम बनबाना स्थित भारत पेट्रोलपंप के पास से तूफान गाड़ी चोरी का खुलासा, 4 आरोपियों का गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों पर लगभग 2 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध

उज्जैन,,

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* द्वारा लगातार संपत्ति संबंधी अपराधों से संबंधी अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाए जा रहे हैं, इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) *श्री आकाश भूरिया* , नगर पुलिस अधीक्षक *श्री पिंटू कुमार* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागदा *श्री श्याम चंद्र शर्मा* के नेतृत्व में चार आरोपियों के एक गिरोह को मय चोरी की गई तूफान गाड़ी के साथ गिरफ्तार करने में प्राप्त की सफलता।

🔷 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
फरियादी द्वारा दिनांक 13.01.23 को थाना नागदा आकार सूचना दी, कि फरियादी की तूफान गाडी क्र. MP138A3410 ग्राम बनबना स्थित भारत पेट्रोल पंप पर से कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। थाना नागदा पर उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्र.39/23 धारा 379 भादवि पंजीबध कर पतारसी शरू की गई।

🔷 *पुलिस की कार्यवाही*-
उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके मार्गदर्शन में एक टीम का गठन कर टीम को घटना स्थल के आस पास के cctv फुटेज देखने व आस पास के लोगो से पूछताछ हेतु लगाया गया, तभी मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना उन्हेल अरनिया डेरा नागेश्वर जिला झालावाड (राजस्थान) के कंजरो द्वारा नागदा क्षेत्र से चोरी गयी तूफान गाडी क्र. एमपी 13 बीए 3410 ग्राम छान के आगे कच्चे रास्ते पर झाड़ियों के पास तीन लोग लेकर बेठे है , नागदा पुलिस तत्काल हमराह फोर्स को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे जहाँ पुलिस की गाड़ी को देखते हुए आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जो उक्त गाड़ी का पीछा किया जाकर उक्त तीनो व्यक्तियों को हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा, मोके पर पूछताछ करते उक्त तीनों आरोपियों ने पेट्रोल पंप से तूफान गाडी चोरी करना स्वीकार किया तथा उक्त चोरी के लिये सूचना ग्राम बनबना के ही एक व्यक्ति ने उन्हें दी थी।
उक्त चारों आरोपियों को दिनांक 18.01.23 को नागदा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय उज्जैन के समक्ष पेश किया गया।

🔷 *आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड*
▪️ *प्रथम आरोपी पर* थाना नागदा पर पूर्व में मारपीट, गाली गलौज, आबकारी अधिनियम, आर्म्स अधिनियम, चोरी जैसे गंभीर अपराधों में *कुल 19 अपराध पंजीबद्ध* है।
▪️ *दूसरे आरोपी पर* थाना नागदा, बिरलाग्राम एवं जिला राजस्थान के थाने पर पर चोरी आर्म्स अधिनियम, डकैती जैसी धाराओं में *कुल 5 अपराध* पंजीबद्ध है।
▪️ *तीसरे आरोपी पर* थाना नागदा बिरलाग्राम एवं जिला राजस्थान पर चोरी, आर्म्स अधिनियम, डकैती जैसी धाराओं में *कुल 3 अपराध* पंजीबद्ध है।
▪️ *चौथे आरोपी पर* थाना नागदा बिरलाग्राम एवं जिला राजस्थान पर चोरी,डकैती, आर्म्स अधिनियम जैसी धाराओं में *कुल 3 अपराध* पंजीबद्ध है।

🔷 *जप्त वाहन*
तुफान गाड़ी क्र. MP13BA3410 कीमती लगभग 4,00,000 (चार लाख रूपए) बरामद की गई।

🔷 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी नागदा श्यामचन्द्र शर्मा, उनि प्रतीक यादव (साइबर सेल), उनि प्रशात गुलाल, उनि राधेश्याम शर्मा, प्रआर 1247 सोमसिह , प्रआर सुनिल बे, प्रधान आरक्षक राजेश चन्देल, प्रआर धर्मेन्द्र सिंह, (प्रआर 856 राजपाल सिंह, प्रआर प्रेम सिंह- साइबर सेल टीम), प्र. आर .जगतसिंह और सुखदेव, आर ईश्वर परिहार, आर मनोहर माहरी आर संदीप यादव, आर संजय धाकड और सौरभ सिंह, आर विजय मीना , आर. यशपाल सिंह, आर मुकेश राठौर, आर.चालक जितेन्द्र, मआर निकिता (साइबर सैल ) की भूमिका सराहनीय रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |