उज्जैन, कलेक्टर द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई

उज्जैन 17 जनवरी। मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई। नीमनवासा निवासी राजूबाई पति स्व.मदनसिंह ने आवेदन दिया कि उनके आवासीय मकान पर एक व्यक्ति और उसके पुत्र द्वारा ताला लगाकर कब्जा कर लिया गया है और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस पर टीआई पंवासा को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

दाऊदखेड़ी निवासी रोहित पटेल पिता प्रभुलाल पटेल ने आवेदन दिया कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक निजी बैंक से लोन लिया गया था। योजना के तहत उन्हें सब्सिडी भी दी जाना थी, परन्तु आज दिनांक तक उन्हें सब्सिडी नहीं दी गई है। कारण पूछने पर बैंक कर्मचारियों के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इस पर एलडीएम को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम लसुड़िया श्रीपंत तहसील महिदपुर निवासी सरदारसिंह पिता नयनसिंह ने आवेदन देकर शिकायत की कि गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है। साथ ही उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया है। इस पर एसडीएम महिदपुर को मामले की जांच करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम मुंडला परवल तहसील महिदपुर निवासी बहादुर पिता रामाजी ने आवेदन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान निर्माण हेतु उन्हें पूर्व में एक किश्त प्रदान की गई थी, जिससे उन्होंने मकान का निर्माण प्रारम्भ कर दिया था। अब उन्हें दूसरी किश्त की आवश्यकता है, लेकिन गांव के सरपंच और कुछ अन्य लोगों द्वारा उन्हें उनके मकान का निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। इस पर सीईओ जनपद पंचायत महिदपुर को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम भंवरी तहसील उज्जैन निवासी मुकेश ने आवेदन दिया कि इस साल शिप्रा नदी के उफान पर होने से उज्जैन तहसील के गांव भंवरी, सेमल्या नसर, मतानाखुर्द, कल्याणपुरा, देवराखेड़ी और चन्देसरी में नदी का जलभराव होने के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल 80 प्रतिशत नष्ट हो गई थी। अत: समस्त किसानों को शीघ्र-अतिशीघ्र राहत राशि प्रदाय की जाये। इस पर तहसीलदार उज्जैन ग्रामीण को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घट्टिया निवासी पन्नालाल परमार ने आवेदन दिया कि उनके स्वामित्व की कृषि भूमि घट्टिया में स्थित है। उन्होंने भूमि के खसरा नकल की प्रविष्टि में सुधार के लिये आवेदन दिया था, परन्तु सम्बन्धित अधिकारी के द्वारा इस सम्बन्ध में अपना प्रतिवेदन नहीं भेजा गया। साथ ही मोजा पटवारी के द्वारा रिपोर्ट भी पेश नहीं की जा रही है। अत: राजस्व रिकार्ड में उनकी भूमि का त्रुटि सुधार किया जाये। इस पर तहसीलदार घट्टिया को समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

पंवासा निवासी मोहम्मद इरफान ने आवेदन दिया कि जून-2019 में नजरअली मार्ग से विस्थापन की प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा उन्हें पंवासा मल्टी की तीसरी मंजिल पर प्रकोष्ठ आवंटित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक उन्हें प्रकोष्ठ का आधिपत्य प्रमाण-पत्र नहीं सौंपा गया है। इस पर नगर निगम आयुक्त को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

इसी प्रकार कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत और अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |