प्रधानमंत्री मोदी करेंगे विद्यार्थियों से सीधे संवाद, “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम के अंतर्गत होगी प्रतियोगिता आयोजित

शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित मिशन “परीक्षा पे चर्चा” को उत्सव का माहौल देने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी विजय जोशी ने मीडिया को जानकारी दी और योजनांतर्गत होने वाली प्रतियोगिता तथा प्रधानमंत्री के छात्रोपयोगी (बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों) कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम के जिला प्रभारी विजय जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2018 में परीक्षा पे चर्चा नामक कार्यक्रम शुरू किया था, जिसका इस वर्ष छठा आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के भय को खत्म कर उन्हें तनावमुक्त रखना है, ताकि सभी विद्यार्थी पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों और बोर्ड परीक्षा को एक उत्सव की नजर से देखें।

छात्र-छात्राओं को दहशत के माहौल से दूर रखने के लिए प्रधानमंत्री ने एग्जाम वॉरियर्स नामक पुस्तक भी लिखी है, जिसमें परीक्षार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण 28 मंत्र है, साथ ही अभिभावकों के लिए भी छह सुझाव हैं। एग्जाम वॉरियर्स नामक पुस्तक परीक्षा से पहले छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएगी।

श्री जोशी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक के निर्देशानुसार इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से पहले जिले की 3 विधानसभाओं में अलग-अलग विद्यालयों में पेंटिंग की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी जिसमें 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे शाजापुर के उत्कृष्ट विद्यालय के नवीन हाल में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय के साथ ही अन्य विद्यालय के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक विद्यार्थी शामिल किए जाएंगे जो परीक्षा के सकारात्मक चित्रों को कागज पर उकेरेंगे। प्रतिभागियों में से श्रेष्ठ पेंटिंग के चयन के लिए सात लोगों की चयन समिति भी बनाई गई है जो सर्व श्रेष्ठ एवं श्रेष्ठ पेंटिंग का चयन कर प्रतिभागी को पुरस्कृत करेंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांह 11 बजे से सीधे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से जुड़ेंगे, जिसका कार्यक्रम विद्यालयों में प्रसारित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को दिखाने के लिए स्कूल-कालेजों में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी। संबंधित कार्यक्रमों में लोकसभा और राज्यसभा सांसद समेत जनप्रतिनिधि, शिक्षक, समाज के प्रबुद्धजन भी शामिल रहेंगे। श्री जोशी ने बताया की विद्यार्थियों के बीच कराई जाने वाली आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में पांच से सात सदस्यीय चयन समिति बनाई जाएगी जो प्रतियोगिताओं की पेंटिंग में से श्रेष्ठ एवं सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चयन करेंगे। प्रतियोगिता का समय कुल ढाई घंटे का होगा, जिसमें एक घंटा प्रतियोगिता के लिए, एक घंटा चयन और आधा घंटा पुरस्कार वितरण के लिए निर्धारित किया गया है। प्रथम तीन विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह, सर्वश्रेष्ठ 10 और 25 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजपूत, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा, नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर,राजेंद्रसिंह जादौन जिला सह कार्यालय मंत्री दीपक वर्मा, संदीप राठौर, योगेश पाटीदार उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |