सोनू निगम के लाइव कांसर्ट पर झूम उठा खुरई का किला मैदान _ खुरई के गौरव दिवस पर 20 हस्तियों को सम्मानित किया गया _ मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई के विकास कार्यों के लिए 310 करोड़ स्वीकृत किए

भोपाल
_
खुरई में डोहेला महोत्सव के दूसरे दिन नगर का पहला गौरव दिवस मनाया गया। देश के विख्यात गायक सोनू निगम का लाइव कांसर्ट से इस गौरवशाली दिवस को और यादगार बना दिया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने गौरव दिवस पर खुरई की 20 ऐसी हस्तियों का नागरिक अभिनंदन और सम्मानित किया, जिन्होंने लीक से हटकर खुरई के सांस्कृतिक, सामाजिक निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया है। गौरव दिवस पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई नगर की 8 सड़कों, सीवर लाइन प्रोजेक्ट सहित अन्य विकास कार्यों के लिए 310 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा मंच से की। प्रख्यात गायक सोनू निगम ने अपने लोकप्रिय गीत “ जुबी डुबी डूबी और ऐसा पहली बार हुआ है सत्रह .. अठरह सालों में … से कांसर्ट की शुरुआत की और दर्शकों से भरे किला मैदान को झूमने, नाचने और गाने को मजबूर कर दिया। गौरव दिवस पर खुरई के नागरिकों की ओर से विकास पुरुष की उपाधि देते हुए आधुनिक खुरई के निर्माता के रूप में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया।
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इस मौके पर अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि गायक सोनू निगम को सागर के गौरव दिवस के लिए बुलाने की हमारी कोशिश थी पर वे नहीं आ सके। डोहेला महोत्सव पर खुरई के लिए उन्होंने समय दिया। मंत्री श्री सिंह ने खुरई के नागरिकों के लिए जानकारी देते हुए बधाई दी है कि डोहेला महोत्सव की पहली शाम का लाइव कांसर्ट गूगल पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था और यह कुछ देर के लिए पहले और दूसरे नंबर पर भी ट्रेंड हुआ। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई का गौरव दिवस वर्ष में एक दिन हमें अपने नगर की माटी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और अपनी जन्मभूमि के प्रति समर्पण का संकल्प लेने का अवसर देता है । यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा है कि हर नगर और गांव का गौरव दिवस मनाया जाए।
मंत्री श्री सिंह ने इस अवसर पर खुरई नगर के भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए होने वाले बड़े संरचनात्मक विकास के लिए 310 करोड़ रु. की स्वीकृति दी। इन विकास कार्यों में 8 बड़ी सड़कों के निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपए, अंडर ग्राउंड सीवरेज सिस्टम, ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 160 करोड़ रुपए, नगर में 5 स्थानों पर पार्क, मिडवे रिट्रीट होटल, सभी खेल सुविधाओं वाले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए 50 करोड़ रुपए, गोदामों को शहर से बाहर विकसित कर उनके स्थान पर युवा केंद्र बनाने जैसे कार्यों के लिए 30 करोड़ रुपए स्वीकृत किए।
खुरई के निर्माण में विभिन्न क्षेत्रों की जिन 20 हस्तियों को उनके योगदान के लिए गौरव दिवस पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सम्मानित किया उनमें सीताचरण शर्मा, संजय समैया, प्रियंक गुरहा, पं अनंतराम रिछारिया, नाथूराम यादव, श्रीमती कमला नायक, कुलवंत सिंह, वसुधा माहेश्वरी, गोवर्धन अहिरवार माथे, एडव्होकेट दिनेश श्रीवास्तव, बीड़ी लखेरा, विजय कुमार जैन, महेश प्रसाद शर्मा, कु. साक्षी प्रजापति, श्यामलाल साहू, महेंद्र सिंह ठाकुर, महेश चंद्र सक्सेना, लक्ष्मणशंकर वाल्मीकि, राजू होरा, मुस्कान कुर्मी, महक नेमा शामिल हैं।
डोहेला महोत्सव और खुरई के गौरव दिवस के द्वितीय दिवस पर हेमचंद्र बजाज, रामनिवास माहेश्वरी, विधायक श्री महेश राय, श्री लखन सिंह, अभिराज सिंह, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, एसपी श्री तरुण नायक, बलराम यादव, प्रकाश चंद सर्राफ, नगरपालिका अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार, उपाध्यक्ष चौधरी राहुल जैन, प्रवीण जैन, सभी पार्षद सहित एक लाख से अधिक दर्शक शामिल थे। #JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |