समिट प्रगति का सूर्योदय, निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारें: मुख्यमंत्री श्री चौहान सातवीं जीआईएस अब तक की सबसे सफल समिट उत्साहजनक वातावरण का पूरा लाभ उठाएगा मध्यप्रदेश

भोपाल : रविवार, जनवरी 15, 2023, 16:24 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर में 11-12 जनवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सही अर्थों में ग्लोबल थी। समिट में 84 देशों के प्रतिनिधि और बिजनेस लीडर्स आए। पूरी दुनिया अब मध्यप्रदेश को जानने लगी है। पहली बार बड़े स्तर पर निवेशकों की निवेश की इच्छाएँ सामने आयीं। समिट से जुड़े अधिकारी भी मध्यप्रदेश को प्रस्तुत करने में सफल रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जीआईएस के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और उनके अमले को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समिट में आए निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए ठोस रणनीति अपनाकर क्रियान्वयन का कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट मध्यप्रदेश की प्रगति का सूर्योदय है। ऐसा उत्साह पहले नहीं देखा गया। निवेश के लिये निवेशकों में उत्साह है, इस वातावरण का लाभ उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में जीआईएस : 2023 में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन के संबंध में मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित थे। बैठक से खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह और मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस भी वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सातवीं समिट थी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दिन-रात मेहनत की। ये सभी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट के पूर्व तीन दिन प्रवासी भारतीय भी एकत्र हुए थे। अनेक प्रवासी भारतीय समिट में भी शामिल हुए। इन सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। यूरोपियन यूनियन, आसियान और इंडिया-अफ्रीका ट्रेड काउंसिल जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी शामिल हुए। दो देशों के राष्ट्रपति और अनेक देशों के राजदूत भी आए। समग्र रूप से देखें तो यह समिट सफलतम रही। मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आए इसके लिए समिट से निर्मित उत्साहजनक वातावरण का पूरा लाभ लेना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज राज्यों के मध्य भी प्रतिस्पर्धा है। मध्यप्रदेश अपने प्रयासों में कमी नहीं रखेगा। भारत को मजबूत अर्थ-व्यवस्था देने में अपने योगदान के लिए मध्यप्रदेश प्रतिबद्ध है।

महत्वपूर्ण घोषणाओं के विधिवत आदेश जारी हों, हर हफ्ते होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्लग एंड प्ले सुविधा, नोटिफाइड एरिया में कार्यों को बिना अनुमति करने और तीन साल तक कोई निरीक्षण न किए जाने के फैसलों के विधिवत आदेश जारी किए जाएँ। साथ ही पृथक विण्डो के रूप में एक पोर्टल कार्य करे, इसकी व्यवस्था भी की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रति सोमवार निवेशकों से उनकी भेंट की व्यवस्था जारी रहेगी। निवेश के नये प्रस्तावों के फॉलोअप की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग, नोडल विभाग के रूप में कार्य करते हुए संबंधित विभागों से, निवेशकों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के फॉलोअप का कार्य करें। समिट में प्रस्तुत प्रस्तावों की अगले सप्ताह समीक्षा की जाएगी। विभाग स्तर पर भी निरंतर समीक्षा की जाए। बैठक में भोपाल में एक कन्वेंशन सेंटर बनवाने पर भी चर्चा हुई ।

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री मनीष सिंह ने प्रजेंटेशन दिया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 10 पार्टनर कंट्री जापान, कनाडा, नीदरलैंड, गुयाना, मॉरीशस, बांग्लादेश, जिंबाब्वे, सूरीनाम, पनामा और फिजी शामिल हुए और प्रदर्शनी में स्टाल भी लगाए। कुल 35 देशों के एंबेसेडर, काउंसलेट जनरल या डिप्टी चीफ ऑफ मिशन उपस्थित रहे। लगभग 450 इंटरनेशनल बिजनेस डेलीगेट्स और 400 इंटरनेशनल बायर-सेलर शामिल हुए। लगभग 5000 डेलीगेट्स आए। करीब 10 हजार लोगों ने प्रदर्शनी देखी। ज़ी-20 के सभी देश समिट में आए। समिट में विभिन्न सेक्टर्स की 2600 से ज्यादा मीटिंग हुईं। मुख्यमंत्री से निवेशकों की 100 से अधिक वन टू वन बैठकें हुईं। अन्य 200 बैठकों में भी 5000 से ज्यादा व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता गौ-तस्करी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार     |     छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…     |     कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखाएगी     |     इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार…     |     इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक हीलिंग?     |     इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद     |     प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से कूदकर दी जान     |     युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR     |     राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी     |     चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें