“नियम से चलेंगे – दुर्घटना से बचेंगे”- थीम पर आयोजित सैर सपाटा कार्यक्रम

शाजापुर
—
जिला पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के नेतृत्व में जिले में 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत आज शराब पीकर/नशे की हालत मे वाहन चलाने वाले वाहन चालको विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही लगातार जारी है।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन मे आज आनंद विभाग द्वारा आयोजित सेर सपाटा कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री जैन द्वारा सेर सपाटा कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो को संबोधित कर यातायात नियम पालन करने हेतु अपील की एवं स्वंय सेवी संस्था की प्रभारी सुश्री गायत्री विजय वगर्गीय द्वरा यातायात जागरुकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आमजन को यातायात नियमो के प्रति जागरुक किया गया। मंच पर यमराज की भूमिका मे यातायात नियम उल्लंघन करताओं को चैतावनी एवं यातायात नियम मानव जाति के लिये कितने महत्वपूर्ण है नाटक मंचन कर यमराज द्वारा समझाया गया।

शराब पीकर नशे की हालत मे वाहन चलाने वाले वाहन चालको विरुद्ध अभियान अंतर्गत आज यातायात पुलिस शाजापुर के थाना प्रभारी के.के.चौबे ,सूबेदार सतेन्द्र सिंह राजपूत, सूबेदार रविशंकर वर्मा, सउनि अशोक दुबे, सउनि कांतिलाल पाठक, सउनि श्याम चौधरी, प्रधान आरक्षक सुभाष पटेल, प्रधान आरक्षक कैलाश बराडा, प्रधान आरक्षक अमित जाट, संतोष बोरासी, सेनिक नंदकिशोर द्वारा यातायात रथ तैयार कर सेरसपाट कार्यक्रम के दौरान शहर के सभी आम जन को “नियम से चलेंगे – दुर्घटना से बचेंगे”- थीम पर आयोजित सैर सपाटा कार्यक्रम, में सभी को वाहन चलाते समय यातायात नियमो के पालन हेतु जागरूक किया।

अभियान के दौरान जिन वाहन चालको द्वारा समस्त कागजात अथवा अधूरे कागजात प्रस्तुत किये गए उनके विरुद्ध नियमानुसार मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी।

शहर के मुख्य विभिन्न चौराहों पर छात्र –छात्राओं, आम राहगीरों को बैनर पोस्टरों के माध्यम से यातायात नियम समझाये एवं शराब पीकर वाहन न चलाने एवं बिना लायसैंस के वाहन न चलाने हेतु समझाई दी व यातायात नियमो संबंधी पेम्पलेट भी वितरित किये गये। जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरुद्ध मोटर अधिनियम 185 के तहत चलानी कर वाहनों को न्यायालय प्रस्तुत किये जाने हेतु जप्त किये गए एवं सभी वाहन चालको को भविष्य में शराब का सेवन न करने के सम्बन्ध में हिदायत दी गयी।

थाना यातायात शाजापुर की टीम द्वारा यातायात रथ तैयार किया जाकर शहर मे आम जनता को जागरूक किये जाने के उद्देश्य से शहर के मुख्य रास्तो से घुमाया गया एवं यातायात नियमो की जानकारी को अनाउंसमेंट के माध्यम से शहर के सभी आम नागरिको तक पहूँचाया गया। राहागिर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेंट पहनने व शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु जागरुक किया चालानी कार्यवाही भी की गई व यातायात नियम के पर्चे वितरित किये गये। चालानी कार्यवाही के दौरान सभी थाना प्रभारियो द्वारा शराब पीकर वाहन ना चलाने एवं अनिवार्य रूप से यातायात नियम पालन करने की अपील की।


#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
Home Department of Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |