शातिर चोर को किया गिरफ्तार ,नजर बचाते देता था घटना को अंजाम

राजगढ़,
जिला पुलिस कप्तान द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने हेतु जिले की पुलिस टीम को लगातार कार्रवाई करने एवं तत्परता से आरोपियों की धरपकड़ के हर संभव प्रयास हेतु निर्देशित किया जा रहा है।
निर्देशों के परिपालन में थाना ब्यावरा शहर की पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है दिनांक 22.12.22 को थाना ब्यावरा शहर में फरियादी संजय पिता रंगलाल धाकड़ निवासी पिपलहेला ,मंडी में अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से चने बेचने आए थे जो दो चोरों के द्वारा उनकी ट्रॉली से चने की 2 बोरियां ले जाते समय जनता ने देख लिया एवं मौके पर पीछे बैठे चोर को अनाज की बोरीयो के साथ पकड़ लिया मोटरसाइकिल वाला चोर मौके से मोटरसाइकिल लेकर भाग गया फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी पवन लोधा एवं जगदीश लोधा निवासी लोधीपुरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 818/22 धारा 379 का पंजीबद्ध किया गया था एवं आरोपी पवन लोधा को न्यायालय पेश किया गया था आरोपी जगदीश घटना दिनांक से फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक को आरोपी जगदीश लोधा को घटना मैं प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश किया गया
उक्त कार्य मे थाना प्रभारी ब्यावरा शहर निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, प्रआर 10 विजय सैनी , प्रधान आरक्षक नरेंद्र परमार, आरक्षक 11 चंदन सिंह, प्रधान आरक्षक चालक 54 संजय बाथम का विशेष यागेदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |