भूमाफियाओं के कब्जे से 3 करोड़ रुपए लागत की भूमि मुक्त कराई,शाजापुर जिले का मामला

—
शाजापुर 12 जनवरी 2023/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में गत दिवस राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुजालपुर तहसील के ग्राम मण्डलखाँ
में भूमाफिया के अवैध कब्जे से करीब 60 बीघा शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया, जिसका बाज़ार मूल्य लगभग 3 करोड़ रुपए है। यह भूमि पर चार परिवारों के क़ब्ज़े में थी तथा इनके ऊपर आपराधिक प्रकरण भी थाने में दर्ज हैं।
अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अतिक्रामणकारियों को बार- बार समझाने के बाद भी उनके द्वारा भूमि से कब्जा नहीं छोड़ा गया और जानबुझकर फसल बो दी गई। अतिक्रमणकारियों की हरकतों को देखते हुए प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ खड़ी फसल पर बक्खर और जेसीबी चला कर क़ब्ज़ा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान
अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह,एसडीओपी श्री भविष्य भास्कर, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती रुशाली पोरस, तहसीलदार श्री राकेश खजूरिया,नायब तहसीलदार श्री आनंद मालवीय, टी आई श्री सौरभ शर्मा,03 राजस्व निरीक्षक,06 पटवारी
साठ की संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।
पूरी कार्यवाही शांतिपूर्वक संपन्न हुई।



—–

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |