हमला करने वाले आरोपीगण को 3-3 वर्ष की सजा एवं जुर्माना

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर के द्वारा आरोपीगण ते‍जसिंह राजपुत पिता छतरसिंह उम्र 59 वर्ष एवं दिनेश राजपूत पिता हेमसिंह उम्र 21 वर्ष निवासीगण ग्राम मगरोला को धारा 325/34 भादसं में 3-3 वर्ष सश्रम कारावास एवं 5000-5000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार फरियादी लखन पिता दामोसिह राजपुत निवासी ग्राम मगरोला दिनांक 23.01.2020 को रोजाना की तरह अपने कुआ पर खेत मे पानी देने गया था। करीबन प्रातः09 बजे आरोपीगण एकराय होकर हाथ में लाठी, डंडा व फर्सी लेकर आये और गालियां देने लगे। गालिया देने से फरियादी ने मना किया तो आरोपीगण ने हमला कर दिया। जिससे उसे चोट लगकर खुन निकल आया। फरियादी के चिल्लाने पर छोटा भाई महेश व दुर्गेश जो वही पास खेत मे पानी फेर रहे थे दोनो हल्ला सुनकर आ गये जिन्होने बीच बचाव किया । उक्त घटना की रिपोर्ट पर से देहाती नालिसी लेखबद्व की गयी जिसके आधार पर पुलिस थाना शुजालपुर सिटी पर आरोपीगण के विरूद्व असल अपराध पंजीबद्व किया जाकर माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया गया।
प्रकरण में आई साक्ष्य एवं अभिययोजन के तर्को से सहमत होते हुए माननीय न्याययालय द्वारा आरोपीगण ते‍जसिंह राजपुत एवं दिनेश राजपूत को दोषसिद्ध किया गया।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदय शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में पैरवी श्री संजय मोरे अति.जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |