पुलिस/प्रशासन के संयुक्त समन्वय से युवा दिवस के अवसर पर दशहरा मैदान में किया गया सामूहिक रूप से योगा कार्यक्रम आयोजित,शहर के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण, लगभग 5,000 शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी रहे उपस्थित

उज्जैन,

आज दिनांक 12.01.23 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को पूरा देश युवा दिवस के रूप में मना रहा है।
इसी क्रम में दशहरा मैदान उज्जैन में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया जिसमे उच्च शिक्षा मंत्री *डॉ मोहन यादव*, महापौर उज्जैन *श्री मुकेश तटवाल* एवम् पुलिस/प्रशासनिक विभाग से पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन *श्री संतोष कुमार सिंह* ,कमिश्नर उज्जैन *श्री संदीप यादव* , पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज उज्जैन *श्री अनिल सिंह कुशवाह* नगर निगम कमिश्नर *श्री रोशन कुमार सिंह*, पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* ,जिला शिक्षा अधिकारी *श्री आनंद शर्मा* एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवम् विभिन्न विभागों के अधिकारी, इसके अलावा रक्षित निरीक्षक *श्री जय प्रकाश आर्य* व सूबेदार *श्री सौरभ शुक्ला* द्वारा संपूर्ण आयोजन संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे साथ ही लगभग 15 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के करीब 5,000 विद्यार्थीगण की उपस्थिति में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सामूहिक सूर्य नमस्कार की गतिविधि प्रात: 9.00 बजे से प्रारंभ हुई। अतिथि के आगमन के साथ ही स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगीत वन्दे मातरम गया इसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आकाशवाणी प्रसारित संदेश के अनुरूप उपस्थित सभी लोगो द्वारा एक साथ तीन बार चरणबद्ध सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जिसके उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।
मुख्य अतिथियों द्वारा सभी युवाओं को यह भी बताया गया की सूर्य नमस्कार और प्रणायाम को केवल 12 जनवरी को ही न करे, बल्कि इसे दैनिक जीवन की गतिविधियों में शामिल करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |