प्रवासी भारतीय महाकाल के आंगन में अतिथि सत्कार से हुए अभिभूत

उज्जैन 9 जनवरी । इंदौर में 8 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है ।यहां आने वाले प्रवासी भारतीयों से न केवल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी उज्जैन के महाकाल लोक जाकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने का आह्वान किया है।

उज्जैन में जिला प्रशासन एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रवासी भारतीयों का पलक पावडे बिछा कर स्वागत किया जा रहा है ।उन्हें भस्म आरती एवं भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है ।महाकालेश्वर पहुंचने वाले प्रवासी भारतीय इस अतिथि सत्कार से गदगद हैं , वे अभिभूत होकर कहते हैं कि इस तरह का स्वागत उनका पहले कहीं नहीं हुआ । लंदन से आए सुकांत साहू जो लंदन में भगवान जगन्नाथ का मंदिर बनवा रहे हैं ने कहा कि हमें बहुत ही आराम से दर्शन हुए । वे यहां पहली बार दर्शन के लिए आए थे ।उन्होंने कहा कि जो सम्मान व सत्कार यंहा मिला है वह निश्चित रूप से भारत के सनातन धर्म की अतिथि सत्कार परंपरा का द्योतक है।

इसी तरह दुबई से आए हुए श्री हरि कुमार कहते हैं कि यहां मंदिर तक लाने ले जाने की व्यवस्था महाकालेश्वर में कार्यरत सभी कर्मचारियों द्वारा कुशलतापूर्वक की जा रही है । उन्होंने उन्होंने भस्म आरती के दर्शन किए । उनको भस्म आरती दर्शन में पॉजिटिव वाइब्रेशन महसूस हुए । श्री हरि ने कहा कि वह महाकालेश्वर मंदिर के अधिकारियोँ द्वारा की गई दर्शन व्यवस्था से गदगद हैं । वे इस बारे में अपने देश जाकर यहाँ की परंपरा की सराहना करेंगे और अन्य लोगों को भी यहां भेजेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर उज्जैन कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रवासी भारतीयों के लिए आगमन और प्रस्थान के समय सहायता देने और मंदिर में पहुंचाने के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है ।साथ ही डेडीकेटेड ई कार्ट भी लगाए गए हैं जिनके माध्यम से श्री महाकाल लोक का दर्शन एवं भगवान महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचाया जाया जा रहा है ।प्रवासी भारतीय यहां पहुंचकर अत्यधिक प्रसन्न व गदगद नजर आ रहे हैं।

*****

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |