Shajapur लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं को मिली उड़ान , लाड़ली लक्ष्मी योजना से मुस्कान उपलावदिया हुई लाभांवित

शाजापुर,,
—
वर्ष 2022-23 में महाविद्यालय में प्रवेशित शाजापुर जिले के खाटसूर की रहने वाली लाड़ली बालिका मुस्कान उपलावदिया लाड़ली लक्ष्मी 2.0 योजना से 12500 रूपये राशि से लाभान्वित होने पर प्रसन्नचित है।

मुस्कान कहती है कि उसे लाड़ली लक्ष्मी योजना से कक्षा 6वी में 2 हजार रूपये, कक्षा 9वीं में 4 रूपये एवं कक्षा 11 वीं और 12 वीं में 6-6 हजार रूपये की छात्रवृत्ति बिना किसी परेशानी से प्राप्त हुई है। योजना से लाभांवित होने से उसने अपनी कक्षा 12वी तक की पढ़ाई लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण बिना किसी रूकावट से पूरी कर ली है। अब उसने वर्ष 2022-23 में स्व. श्री शालिग्राम तोमर शासकीय महाविद्यालय, पोलायकलां में प्रवेश लिया है। प्रवेश लेते ही उसे लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 से 12500 रूपये की राशि भी प्राप्त हुई। इस राशि से वह अपना अध्ययन पूरा करेगी। मुस्कान का सपना पुलिस इंस्पेक्टर बनने का है और अब वह अपना सपना लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 से पूरा करना चाहती है।

वह कहती है कि 02 नवम्बर 2022 को भोपाल रविन्द्र भवन के समारोह में उपस्थित हुई थी। समारोह के दौरान उसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर बहुत खुशी हुई। वह लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान को बहुत-बहुत धन्यवाद करती है।

#successstory
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |